Pariksha Pe Charcha 2026 Registration Online: बोर्ड एग्जाम से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हर साल परीक्षा पे चर्चा करते हैं. इस बार भी जनवरी 2026 में पीएम मादी परीक्षा पे चर्चा 2026 (Pariksha Pe Charcha 2026) करने जा रहे हैं. स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है. इसका मकसद एग्जाम का स्ट्रेस कम करना है. भारत और विदेश में क्लास 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स इस प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं. इस प्रोग्राम को एग्जाम के स्ट्रेस पर चर्चा करने और उसे मैनेज करने में मदद करने के लिए बनाया गया है, ताकि एग्जाम को एक उत्सव की तरह मनाया जा सके.
MCQ कॉम्पिटिशन में लेना होगा भाग
इस सेलेक्शन में हिस्सा लेने के लिए MyGov पोर्टल पर एक ऑनलाइन MCQ कॉम्पिटिशन है, जो क्लास 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स के लिए खुला है और रजिस्ट्रेशन 1 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक चलेंगे. इस एक्टिविटी को पूरा करने वाले सभी रजिस्टर्ड पार्टिसिपेंट्स को पार्टिसिपेशन का ऑफिशियल सर्टिफिकेट मिलेगा.
Pariksha Pe Charcha 2026: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online registration for PPC 2026) की प्रक्रिया MyGov Innovate पर शुरू हो चुकी है.रजिस्टर करने की आखिरी तारीख 11 जनवरी 2026 है.
जानें कैसे करना है रजिस्ट्रेशन (Pariksha Pe Charcha 2026 Registration)
- ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए ‘Participate Now’ बटन पर क्लिक करें.
- सही कैटेगरी चुनें: स्टूडेंट, टीचर या पेरेंट.
- अपने मोबाइल नंबर या ईमेल का इस्तेमाल करके नया अकाउंट रजिस्टर करें या अगर आप दोबारा यूजर बन रहे हैं तो लॉग इन करें.
- अपनी कैटेगरी के लिए तय ऑनलाइन एक्टिविटी मॉड्यूल, जैसे कि मल्टीपल चॉइस क्विज (MCQ) पूरा करें.
- अपनी पूरी एंट्री सबमिट करें और अपना पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करें.
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
7 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines