NVS Admissions 2023-24: 9वीं कक्षा में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
Edited By Siddharth Sharma

NVS Admissions 2023-24
Edited By Siddharth Sharma

NVS Admissions 2023-24
NVS Admissions 2023-24: जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षा सत्र 2023-24 के तहत कक्षा नौ में एडमिशन की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल विद्यालय समिति ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की लिंक एक्टिव कर दी है।
जो भी छात्र एडमिशन के लिए रजिस्टर करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in or www.nvsadmissionclassnine.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
नवोदय विद्यालय द्वारा 9वीं कक्षा में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2023 को किया जाएगा। आपको बता दें कि परीक्षा दो घंटे 30 मिनट की होगी। परीक्षा का मीडियम हिंदी होगा। आपको बता दें कि एनवीएस स्कूलों में बोर्ड फ्री है और ये देश के टॉप स्कूलों में भी आते हैं। इस टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2022 है।
आयु सीमा
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 1 मई 2008 से लेकर 30 अप्रेल 2010 के बीच पैदा होना अनिवार्य है। वहीं उम्र की सीमा में आरक्षण नहीं दिया गया है। सेलेक्शन टेस्ट में मैथ्स, जनरल साइंस, इंग्लिश, हिंदी के विषय होंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें अंग्रेजी में 15 अंक, हिंदी में 15 अंक और मैथ्स, साइंस में 35 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। इस टेस्ट के माध्यम से देश के सभी 27 नवोदय स्कूलों में छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। छात्र का किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या फिर निजी विद्यालय में भी पढ़ना अनिवार्य है तभी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.