CUET-PG 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बुधवार को कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अगले शैक्षणिक सत्र के लिए 1 जून से 10 जून, 2023 के बीच पोस्ट-ग्रेजुएट प्रवेश (CUET-PG) के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करेगी।
CUET-PG 2023 Registration कब से होंगे शुरू?
यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने कहा कि परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च के मध्य में शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सीयूईटी-पीजी स्कोर का उपयोग करके स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में कई विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रयास करने का छात्रों के लिए यह एक अच्छा अवसर होगा।
CBT मोड में होगी परीक्षा (CUET-PG 2023 Exam Date)
स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए इस वर्ष 30 से अधिक केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कॉमन एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किए गए थे। आगामी परीक्षा भी सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने किया ये ट्वीट
यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने 16 दिसंबर को ट्वीट कर बताया था कि सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी, 2023 के पहले सप्ताह में शुरू होगी। विषयों की संख्या और क्वेश्चन पेपर के पैटर्न समान रहेंगे। एक उम्मीदवार एक या दो भाषाओं और सामान्य परीक्षा के अलावा 6 डोमेन विषय ले सकता है।
और पढ़िए –DU UG Admissions 2022: डीयू यूजी स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड का शेड्यूल जारी, यहां चेक करें डिटेल्स
(CUET-PG 2023)
परीक्षा कई भाषाओं में आयोजित की जाएगी जिनमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एनटीए देशभर में 1,000 परीक्षा केंद्र तैयार करने पर काम कर रहा है, जिनमें से प्रतिदिन 450-500 केंद्रों का उपयोग किया जाएगा।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines