NTA Exam Calendar: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET, JEE Main 2027 और CUET PG समेत कई बड़ी परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है. दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच आयोजित होने वाली सभी प्रमुख प्रवेश व पात्रता परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है. NTA द्वारा 16 सितंबर 2026 को जारी इस सार्वजनिक सूचना में जेईई मेन सेशन-1, यूजीसी नेट, सीयूईटी पीजी (CUET PG), सीमैट (CMAT), निफ्ट (NIFT) और ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट जैसी बड़ी परीक्षाओं की तारीखें शामिल हैं. एजेंसी का कहना है कि यह कैलेंडर परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने और छात्रों को समय रहते अपनी तैयारी की रणनीति बनाने की सुविधा देने के उद्देश्य से जारी किया गया है.
दिसंबर में UGC NET और मिलिट्री स्कूल परीक्षाएं
कैलेंडर के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर साइकिल की परीक्षा 14 से 19 दिसंबर 2026 के बीच प्रस्तावित है. इसके लिए 20 और 21 दिसंबर को बफर तारीखों के तौर पर सुरक्षित रखा गया है. वहीं, ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट का आयोजन 20 और 21 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. इसके अलावा:
- 6 दिसंबर: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा
- 8 से 12 दिसंबर: स्वयम परीक्षाएं
- 13 दिसंबर: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा
जनवरी में JEE Main Session 1 और NIFT
इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए जेईई मेन 2027 सेशन 1 का आयोजन 22 से 24 जनवरी और 28 से 30 जनवरी 2027 के बीच प्रस्तावित है, जबकि 31 जनवरी बफर डेट रहेगी. यह पहला सत्र आगे की मेरिट और काउंसलिंग के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है. वहीं, 10 जनवरी को NIFT और NETS की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं. ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी.
फरवरी और मार्च का शेड्यूल: CMAT और CUET PG
फरवरी महीने में सीमैट (CMAT) परीक्षा 7 फरवरी को और एनआईटीटीटी (NITTT) का पहला भाग 26 व 27 फरवरी को होगा. मार्च का महीना सबसे व्यस्त रहेगा, जिसमें सीयूईटी पीजी (CUET PG 2027) कई चरणों में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 1 से 5 मार्च, 8 से 20 मार्च और 24 से 25 मार्च के बीच प्रस्तावित है, जबकि 30 और 31 मार्च बफर तारीखें हैं. इसके साथ ही एनआईटीटीटी का दूसरा चरण 5 और 7 मार्च को कराया जाएगा.
तारीखों में हो सकता है बदलाव
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि ये सभी तारीखें अभी अस्थायी हैं. प्रशासनिक, कानूनी या लॉजिस्टिक कारणों से इनमें बदलाव संभव है. इसे आधिकारिक नोटिफिकेशन न माना जाए; प्रत्येक परीक्षा का विस्तृत बुलेटिन और सूचना पोर्टल पर अलग से जारी होगी. छात्रों को सलाह है कि वे ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
14 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
17 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
7 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
9 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines