NTA Exam Calendar 2023: एनटीए ने जारी किया NEET, JEE और CUET 2023 के लिए एकेडमिक कैलेंडर, यहां देखें एग्जाम शेड्यूल
Edited By Niharika Gupta

JEE Main Counselling 2023
Edited By Niharika Gupta

JEE Main Counselling 2023
NTA Exam Calendar 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई, नीट आदि परीक्षाओं का एकेडमिक कैलेंडर (nta academic calendar 2023) जारी कर दिया है। जो भी छात्र 2023 में इन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा या जेईई मुख्य (JEE Main 2023) का पहला सत्र 24 से 31 जनवरी तक, राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET 2023) 7 मई को और सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET 2023) 21 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को घोषणा की क्योंकि इसने अगले साल सभी प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी किया।
इसके साथ ही एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा (JEE Main Exam 2023) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है जिसके अनुसार छात्र 19 दिसंबर 2022 से 12 जनवरी 2023 तक खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। नीचे महत्वपूर्ण तारीखें दी गई हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: