Niharika Gupta
Read More
IIFT MBA Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) – MBA (International Business) एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iift.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। IIFT MBA (IB) 2023 परीक्षा 18 दिसंबर, 2022 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में निर्धारित है। परीक्षा की अवधि दो घंटे सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
इससे पहले 14 दिसंबर को एनटीए ने छात्रों को अग्रिम यात्रा योजना बनाने में सुविधा प्रदान करने के लिए आईआईएफटी एमबीए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी की थी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।