CBSE Class 12 Result Controversy: सीबीएसई (CBSE) के डिजिटल कॉपियां जांचने वाले ओएसएम (OSM) सिस्टम में बड़ी कमियां उजागर करने वाले किशोर निसर्ग अधिकारी को आईआईटी कानपुर ने अपने यहां नौकरी दे दी है. निसर्ग ने ब्लॉग लिखकर बताया था कि कैसे इस सिस्टम में मौजूद खामियों का फायदा उठाकर परीक्षकों के अकाउंट हैक किए जा सकते हैं और छात्रों के नंबरों से छेड़छाड़ हो सकती है. इस पूरे खुलासे के बाद मचे हंगामे के चलते सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को पद से हटा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर मनिंद्र अग्रवाल ने खुद निसर्ग के ब्लॉग को पढ़ने के बाद उनसे संपर्क किया था. उन्होंने बताया कि निसर्ग को संस्थान की साइबर सिक्योरिटी टीम में इंजीनियर के रूप में शामिल किया गया है. वे निश्चित तौर पर आईआईटी कानपुर की टीम में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के इंजीनियरों में से एक हैं. इस नौकरी को लेकर निसर्ग भी काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि इससे पहले वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे, जहां साइबर सिक्योरिटी केवल उनका एक शौक थी, लेकिन पहली बार वे पूरी तरह से सुरक्षा-केंद्रित भूमिका में काम करेंगे.
क्या था पूरा मामला और विवाद?
दरअसल, सीबीएसई ने इस बार कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए पारंपरिक तरीके को बदलकर डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली यानी ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) सिस्टम को अपनाया था. विवाद तब शुरू हुआ जब कई छात्रों ने शिकायत की कि बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई उत्तर पुस्तिकाओं (Answer Sheets) में उनकी लिखावट (Handwriting) मैच नहीं हो रही है.
इसी बीच 22 मई को किशोर साइबर सुरक्षा शोधकर्ता निसर्ग अधिकारी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दावा किया कि सीबीएसई के ओएसएम पोर्टल में पांच गंभीर सुरक्षा खामियां (Vulnerabilities) हैं. उन्होंने बताया कि इन कमियों का फायदा उठाकर कोई भी हैकर परीक्षकों के अकाउंट पर पूरी तरह कब्जा कर सकता था, जिससे नतीजों को बदला या रोका जा सकता था. निसर्ग ने इस बारे में भारत की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) को भी सूचित किया था. हालांकि, उस समय सीबीएसई ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित है.
सरकार ने लिया कड़ा एक्शन, दो बड़े अधिकारी हटाए गए
छात्रों के प्रदर्शन और निसर्ग के खुलासे के बाद सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बेहद सख्त कदम उठाया है. डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में कथित अनियमितताओं के बाद सरकार ने सीबीएसई के तत्कालीन चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया है. उनकी जगह वरिष्ठ नौकरशाह लोकहांडे प्रशांत सीताराम को नया चेयरमैन और वरुण भारद्वाज को नया सचिव नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही इस पूरे सिस्टम को लेकर एक उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं.
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines