RBI Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक ने विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी, यहां जल्द करें अप्लाई

RBI Recruitment 2023

RBI Recruitment 2023

RBI Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक, (RBI) ने विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक साइट rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 मई को शुरू हुई थी और 20 जून, 2023 शाम 6 बजे तक समाप्त होगी। परीक्षा 23 जुलाई, 2023 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

RBI भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रेड ‘बी’ में कानूनी अधिकारी, प्रबंधक (तकनीकी-सिविल), सहायक प्रबंधक (राजभाषा) और पुस्तकालय पेशेवर (सहायक लाइब्रेरियन) ग्रेड ‘ए’ के पदों के लिए रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

  • कानूनी अधिकारी: 1
  • मैनेजर (टेक्निकल-सिविल): 5
  • सहायक प्रबंधक (राजभाषा): 5
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन: 1

आवेदन शुल्क

आरबीआई की इस भर्ती के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 100 रुपये है।

विज्ञापन

जानें कौन कर सकता है अप्लाई

उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

चयन सभी पदों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। चयन की प्रक्रिया सभी पदों के लिए अलग-अलग है। उम्मीदवार अधिसूचना पर पोस्ट वार पूरी चयन प्रक्रिया चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

RBI Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • रिक्तियों पर जाएं और पदों के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • आईबीपीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

 और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ