NIOS Admit Card 2023: 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

NIOS Practical exam hall ticket released

NIOS Practical exam hall ticket released

विज्ञापन

NIOS Admit Card 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग, एनआईओएस ने प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं हॉल टिकट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in पर दिया गया है।

Advertisment

छात्रों को अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नामांकन संख्या और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी। हॉल टिकट मुख्य वेबसाइट nios.ac.in पर अपडेट किए गए हैं। हालांकि एनआईओएस की तरफ से अभी थ्योरी परीक्षा के एडमिट कार्ड नहीं जारी किए गए हैं। माना जा रहा है कि थ्योरी एग्जाम का एडमिट कार्ड प्रैक्टिकल परीक्षा के बाद जारी किया जाएगा।

छात्रों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड हर हाल में डाउनलोड कर लें। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही छात्र एडमिट कार्ड में दी गई गाइडलाइंस को भी पढ़कर जाएं। ताकि उन्हें परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

विज्ञापन

NIOS Practical Exam Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लास का चुनाव करें और अपना डिटेल्स दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड सामने होगा।
  • इसकी एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट आउट करा कर अपने पास रख लें।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ