राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट यूजी (NEET UG) की दोबारा परीक्षा के लिए छात्र कड़ी मेहनत तर रहे हैं, ताकि लह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें. ऐसे में जरूरी है कि NTA की आधिकारिक गाइडलाइंस को भी एग्जाम सेंटर जाने से पहले समझ लिया जाए, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो. परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी या हड़बड़ी से बचने के लिए टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और नियमों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केंद्र पर जाने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित कर लें ताकि अंतिम समय में उनका आत्मविश्वास कमजोर न हो.
इन गाइडलाइन्स को गलती से भी न करें इग्नोर
| सलाह/निर्देश | विवरण |
|---|---|
| एडमिट कार्ड और अंडरटेकिंग | NEET UG 2026 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड और NTA द्वारा दिया गया सेल्फ-डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग) साथ लेकर जाएं. अंडरटेकिंग पर वही पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं जो आवेदन पत्र में अपलोड की गई थी और उस पर अभिभावक के हस्ताक्षर भी करवाएं. |
| वैध फोटो पहचान पत्र | उम्मीदवारों को एक मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है. Aadhaar Card, PAN Card, Driving License, Voter ID, Passport या Ration Card में से कोई एक मान्य होगा। फोटो कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी. |
| रिपोर्टिंग समय और प्रवेश | एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय के भीतर परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी है. परीक्षा शुरू होने से पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे और देरी से आने वाले उम्मीदवारों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. |
| ड्रेस कोड | हल्के रंग के और आधी बाजू वाले कपड़े पहनें. कढ़ाई, बैज, फूलों वाली सजावट, बड़े बटन, फुल स्लीव कपड़े और मोटे तलवे वाले जूते पहनने से बचें. सामान्यतः चप्पल या सैंडल बेहतर विकल्प माने जाते हैं. |
| प्रतिबंधित सामान | मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, पढ़ाई की सामग्री, पर्स, हैंडबैग, बेल्ट, कैप, गॉगल्स, धातु की वस्तुएं और खाने-पीने का सामान साथ न ले जाएं. सिर्फ वही वस्तुएं ले जाएं जिनकी अनुमति हो, जैसे अनुमति मिलने पर पारदर्शी पानी की बोतल. |
| रफ वर्क | रफ वर्क के लिए सिर्फ परीक्षा कक्ष में उपलब्ध कराई गई खाली शीट का ही उपयोग करें. बाहर से कोई अतिरिक्त कागज ले जाने या इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी. |
| बायोमेट्रिक सत्यापन | परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक सत्यापन और सुरक्षा जांच से गुजरना होगा. परीक्षा कर्मचारियों के साथ पूरा सहयोग करना अनिवार्य है. |
NTA की इन गाइडलाइन्स का पालन करना हर उम्मीदवार के लिए अनिवार्य हैं. किसी भी कारण इन नियमों को पालन नहीं होता है, तो इसका आपको बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. यहां तक की आपका साल भी बर्बाद हो सकता है, इसलिए बेहतर है कि आप सबकुछ पहले ही तैयार रखें.
इन टिप्स को भी देखें:-
| जरूरी टिप्स | विवरण |
|---|---|
| परीक्षा केंद्र पहले देख लें | यदि संभव हो, तो परीक्षा से एक-दो दिन पहले केंद्र जाकर रास्ता, लोकेशन और वहां पहुंचने में लगने वाले समय की जानकारी ले लें. इससे परीक्षा वाले दिन की घबराहट और आखिरी समय की परेशानी कम होगी. |
| जरूरी सामान पहले से तैयार रखें | एडमिट कार्ड, मूल पहचान पत्र, अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो और अनुमति होने पर पारदर्शी पानी की बोतल जैसी सभी जरूरी चीजें परीक्षा से एक रात पहले ही तैयार करके रख लें. |
| नींद और खानपान का ध्यान रखें | परीक्षा से पहले पर्याप्त नींद लें और परीक्षा वाले दिन हल्का व पौष्टिक नाश्ता करें, ताकि पूरे पेपर के दौरान ध्यान और ऊर्जा बनी रहे. |
| समय का सही उपयोग करें | परीक्षा शुरू होने पर सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें और Physics, Chemistry तथा Biology के बीच समय का संतुलित बंटवारा करें. किसी एक प्रश्न पर जरूरत से ज्यादा समय न लगाएं. |
| शांत और आत्मविश्वासी रहें | पूरे समय खुद को सकारात्मक रखें और घबराहट से बचें. इस बात का खास ख्याल रखें कि परीक्षा केंद्र में अन्य उम्मीदवारों से बेवजह चर्चा करने से बचें. |
| OMR/उत्तर पत्रक दोबारा जांचें | उत्तर पत्रक जमा करने से पहले अपना नाम, रोल नंबर और सभी उत्तरों की मार्किंग ध्यान से जांच लें. यह भी सुनिश्चित करें कि निर्धारित पेन का ही सही तरीके से उपयोग किया गया हो. |
अक्सर उम्मीदवार करते हैं यहां गलती
परीक्षा के दिन ड्रेस कोड का पालन करना भी बेहद जरूरी है. उम्मीदवारों को हल्के और साधारण कपड़े पहनने चाहिए, जिनमें आधी बाजू बेहतर मानी जाती है. भारी कढ़ाई, बड़े बटन, फुल स्लीव, मोटे जूते या ज्यादा सजावटी कपड़ों से बचना चाहिए. इसके अलावा, मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, नोट्स, पर्स, बैग, बेल्ट, कैप, गॉगल्स और धातु की चीजें परीक्षा केंद्र में ले जाना मना हो सकता है. इसलिए छात्र सिर्फ जरूरी और अनुमति प्राप्त सामान ही साथ रखें. अगर अनुमति हो तो पारदर्शी पानी की बोतल रखी जा सकती है.
यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 Re-Exam: 21 जून की परीक्षा से पहले ये जरूरी दस्तावेज अभी कर लें तैयार, एक
संबंधित खबरें
CBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
20 hrs agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
2 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
2 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
3 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
5 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
5 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
7 days agoCA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
7 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
8 days agoCBSE Date Sheet 2027 Update: जारी होने वाली है 10वीं और 12वीं की संभावित टाइमटेबल, चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines