NEET UG Counselling 2022: नीट राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज हो सकता है जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट?
Edited By Niharika Gupta

NEET UG Counselling 2022
Edited By Niharika Gupta

NEET UG Counselling 2022
NEET Seat Allotment Result 2022: काउंसलिंग के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज, 14 नवंबर को नीट 2022 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर सकती है। रिजल्ट जारी होने पर, उम्मीदवार सीट अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने के लिए mcc.nic.in पर जा सकते हैं।
अभी पढ़ें – UP NEET UG Counselling 2022: राउंड 2 मेरिट लिस्ट आज होगी जारी, यहां चेक करें आगे की प्रोसेस
NEET Seat Allotment Result 2022 Date
बता दें पहले, NEET राउंड 2 अलॉटमेंट रिजल्ट 11 नवंबर को घोषित किया जाना था, लेकिन उसी दिन, MCC ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि इसे स्थगित कर दिया गया है। एमसीसी काउंसलिंग के दूसरे दौर के रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, नीट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 14 नवंबर या 15 नवंबर को जारी किया जाएगा।
वहीं नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे दौर में सीट पाने वाले लोग उसी दिन प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग शुरू कर सकते हैं जिस दिन अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाता है। इससे पहले, अलॉटमेंट लिस्ट 11 नवंबर को आने की उम्मीद थी, लेकिन अदालत के आदेश के बाद और उम्मीदवारों द्वारा एमसीसी को दिए गए अभ्यावेदन को देखते हुए काउंसलिंग प्रक्रिया को फिर से निर्धारित किया गया था।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर राउंड टू अलॉटमेंट लिस्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। दूसरे दौर की अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए, आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें। NEET UG 2022 राउंड टू अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी, डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
राउंड टू सीट अलॉटमेंट में चयनित उम्मीदवार 15 नवंबर से अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद मॉप-अप राउंड काउंसलिंग के लिए खाली सीटों की लिस्ट जारी की जाएगी। एमसीसी 23 से 28 नवंबर, 2022 तक नीट यूजी मॉप-अप राउंड काउंसलिंग आयोजित करेगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: