NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार अब इस राउंड के लिए mcc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। MCC NEET मॉप-अप काउंसलिंग अखिल भारतीय कोटा, केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों, AIIMS, JIPMER, बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए है।
काउंसलिंग के रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, मॉप-अप राउंड रजिस्ट्रेशन 2 दिसंबर तक पूरे किए जा सकते हैं। च्वाइस फिलिंग / लॉकिंग विंडो उसी दिन बंद हो जाएगी और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 2 दिसंबर है। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 7 दिसंबर को घोषित किया जाएगा और उम्मीदवार 8 दिसंबर से 12 दिसंबर तक प्रवेश के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं।
NEET mop-up round Registration
NEET UG Counselling 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- यहां दिए गए लिंक NEET UG 2022 counselling registration पर क्लिक करें
- अपने लॉग इन से NEET roll number and password सब्मिट करें ।
- इसके बाद अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस दें।
- आवेदन को डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित कर लें।
मॉप-अप राउंड के बाद, एमसीसी द्वारा 14 से 20 दिसंबर तक स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया जाएगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड में, नए पंजीकरण, शुल्क भुगतान, च्वाइस फाइलिंग और लॉकिंग की अनुमति नहीं है।
इस बीच, राज्य कोटे की सीटों के लिए नीट मॉप-अप राउंड काउंसलिंग 6 दिसंबर से 13 दिसंबर तक होगी और उम्मीदवारों के संस्थानों में शामिल होने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है।
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
1 hr agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
8 hrs ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
12 hrs agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
5 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
5 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
10 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
10 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines