NEET UG Counselling 2022: नई सीटों के बाद राउंड 1 का चॉइस लॉकिंग विंडो कल होगी बंद, यहां चेक करें प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

NEET UG Counselling 2022
Edited By Niharika Gupta

NEET UG Counselling 2022
NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC ने NEET UG 2022 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज 18 अक्टूबर, 2022 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में लगभग 200 मेडिकल सीटों को जोड़ने के बाद, NEET 2022 काउंसलिंग के पहले दौर के कार्यक्रम में संशोधन किया है। इसके साथ चॉइस लॉकिंग विंडो 18 अक्टूबर को शाम 5 बजे खुलेगी और 19 अक्टूबर को सुबह 8 बजे बंद हो जाएगी।
अन्य तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, एमसीसी एनईईटी काउंसलिंग के पहले दौर के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 अक्टूबर को होगा, और पहले दौर में चुने गए उम्मीदवारों को 22 से 28 अक्टूबर तक अपने आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना होगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.