Live Updates
NEET UG 2025 Result LIVE Updates: नीट-यूजी परीक्षा में नंबरों की हेराफेरी करने वालों की बढ़ी मुसीबत
आज नीट-यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई में नीट-यूजी परीक्षा में नंबरों की हेराफेरी के मामले में संदीप शाह और सलीम पटेल की CBI हिरासत 16 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। दोनों को 10 जून को गिरफ्तार किया गया था।
NEET UG 2025 Result LIVE Updates: कितनी रही कट-ऑफ?
सामान्य वर्ग के लिए 2024 में NEET UG कट-ऑफ 2023 में 720-137 से बढ़कर 720-162 तक पहुंच गई है। एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 2023 में 136-107 से बढ़कर 161-127 हो गई।
NEET UG 2025 Result LIVE Updates: कैसे देखें रिजल्ट?
NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जानकर सबसे पहला ऑप्शन रिजल्ट का दिखेगा। उस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा। जहां पर रिजल्ट देख सकते हैं।
NEET UG 2025 Result LIVE Updates: जारी हुआ नीट यूजी का रिजल्ट
NEET (UG) 2025 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। NTA ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने स्कोरकार्ड के लिए अपना ईमेल चेक करें। आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG 2025 Result LIVE Updates: कहां-कहां देख सकते हैं रिजल्ट?
अभ्यर्थी रिजल्ट देखने के लिए neet.nta.nic.in, nta.ac.in, उमंग प्लेटफॉर्म और डिजिलॉकर पर देख सकते हैं।
NEET UG 2025 Result LIVE Updates: काउंसलिंग की क्या होती है प्रक्रिया?
जैसे ही नीट यूजी रिजल्ट जारी होगा, उसके बाद ही काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाती है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग करेगी। वहीं, राज्य काउंसलिंग संस्थाएं बाकी के 85 फीसदी राज्य कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग करेंगी। इसके बाद ही अभ्यर्थियों को MBBS में दाखिला मिलेगा।
NEET UG 2025 Result LIVE Updates: कब हुआ था एग्जाम?
मेडिकल प्रवेश परीक्षा 4 मई 2025 को आयोजित की गई थी, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली थी।
NEET UG 2025 Result LIVE Updates: देश के 5 टॉप मेडिकल कॉलेज कौन से?
सबसे पहले नंबर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली है। दूसरा, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ है। तीसरा, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर है। चौथा, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS), बेंगलुरु है। वहीं, 5वां जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पुडुचेरी है।
NEET UG 2025 Result LIVE Updates: पिछली बार कैसा रहा था रिजल्ट?
नीट यूजी 2024 का रिजल्ट 4 जून को जारी किया गया था। उस दौरान, एग्जाम में 23.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार बैठे थे। इसमें से 13,34,940 महिला उम्मीदवार, 9,98,205 पुरुष उम्मीदवार और 17 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल भी थे। वहीं, कुल 13,15,853 कैंडिडेट पास हुए थे।
NEET UG 2025 Result LIVE Updates: काउंसलिंग के लिए डॉक्यूमेंट्स
काउंसलिंग कराने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स आपके पास होने चाहिए। इसमें NEET UG का स्कोरकार्ड, 10वीं क्लास की मार्कशीट, 12वीं क्लास की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, ID कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोविजनल आवंटन पत्र और अगर आप पर जाति प्रमाण पत्र लागू होता है, तो वह होना चाहिए।
NEET UG 2025 Result LIVE Updates: कैसे चेक करें रिजल्ट?
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद NEET UG 2025 रिजल्ट लिंक दिखेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद रिजल्ट देख सकते हैं।
NEET UG 2025 Result LIVE Updates: आज जारी होगा रिजल्ट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, NEET UG 2025 का रिजल्ट भी आज किसी भी समय जारी किया जा सकता है।
NEET UG 2025 Result LIVE Updates: कैसे देखें आंसर-की?
Final Answer Key देखने के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाएं। इस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा, जिसमें ऊपर ही सबसे पहला ऑप्शन आंसर-की का दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद पूरी लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी।
NEET UG 2025 Result LIVE Updates: आंसर-की हुई जारी
कुछ देर पहले ही 'NEET (UG) 2025 Final Answer Key' जारी कर दी गई है। सभी अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर-की देख सकते हैं।
📢 NEET (UG) 2025 Final Answer Keys Released!
All candidates can now access the final answer keys on the official NTA website.
🔗 Visit: https://t.co/a8BvsDQ6vRneetug2025 nta finalanswerkey
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 14, 2025
नीट (UG) 2025 की फाइनल आंसर-की का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आज आंसर-की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी ‘KEY’ देखने के लिए https://neet.nta.nic.in/ वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज ही नीट यूजी 2025 का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है। आंसर-की और रिजल्ट देखने के लिए यहां स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस देखें। साथ ही रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स देखने के लिए न्यूज24 के साथ जुड़े रहें…
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
1 day agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 day ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
1 day agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
6 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
6 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
11 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
11 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines