NEET UG 2023: कल से शुरू हो सकते है नीट-यूजी के रजिस्ट्रेशन, इस बार इतना देना होगा आवेदन शुल्क
Edited By Niharika Gupta

NEET UG 2023 Registration
Edited By Niharika Gupta

NEET UG 2023 Registration
NEET UG 2023 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल 6 मार्च, 2023 से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक NTA वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA द्वारा 01 मार्च, 2023 से NEET UG रजिस्ट्रेशन शुरू करने की उम्मीद थी। हालांकि, NTA ने बाद में पुष्टि की कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बाद के सप्ताह में शुरू होगी। मीडिया रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि NEET UG रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होने की उम्मीद है.
NTA ने पहले ही वर्ष 2023 से 2024 के लिए एग्जाम कैलेंडर की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, NEET UG 2023 परीक्षा 07 मई, 2023 को आयोजित होने वाली है। हर साल 16 लाख से अधिक छात्र NEET परीक्षा में शामिल होते हैं। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में होगी।
पिछले साल, NTA ने NEET UG परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा को हटा दिया था। हालांकि, सभी कैटेगरी के तहत एडमिशन के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश के वर्ष के दौरान उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर तक 17 वर्ष होनी चाहिए।
NEET UG परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवारों को मुख्य विषयों के रूप में केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायोलॉजी या बायो-टेक्नोलॉजी और इंग्लिश के साथ 10+2 परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए। कोई भी अन्य जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: