NEET UG 2023 Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कल (7 मई) को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2023 परीक्षा आयोजित हुई। मेडिकल प्रवेश परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक की गई। इस साल 20 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। यह परीक्षा विदेश के 14 शहरों सहित 499 शहरों में आयोजित की गई थी।
NEET 2023 Answer Key जल्द होगी जारी
एनटीए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर-की जारी करेगा, जिसके बाद परिणाम आएगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आंसर-की और परिणाम आधिकारिक एनईईटी वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर देख सकेंगे।
जानें किस तरह का आया था पेपर
नीट यूजी 2023 जो कल समाप्त हुआ, उसमें चार विषय थे- फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी को दो भागों में बांटा गया था- जूलॉजी और बॉटनी। एक्सपर्ट्स के अनुसार फिजिक्स का पेपर आसान, केमिस्ट्री का पेपर मध्यम और बायोलॉजी का पेपर आसान रहा।
जानें केमिस्ट्री का पेपर
रसायन विज्ञान को सभी विषयों में सबसे कठिन माना गया। फिजिकल केमिस्ट्री की तुलना में इनऑर्गेनिक और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का वेटेज ज्यादा था। कठिनाई की लेवल की बात करे तो बॉटनी और जूलॉजी पेपर मध्यम लेवल का माना गया।
काफी आसान रहा बायोलॉजी का पेपर
बॉटनी में ज्यादातर प्रश्न लंबे और समय लेने वाले थे और प्रश्न NCERT से थे जिनमें कुछ प्रश्न सीधे थे। जूलॉजी में भी प्रश्न लंबे और समय लेने वाले थे। कुछ प्रश्न ट्रिकी थे। सभी प्रश्न NCERTआधारित थे।
जानें फिजिक्स का पेपर कैसा रहा
कठिनाई लेवल पर फिजिक्स को आसान से मध्यम लेवल माना गया था, लगभग 78 प्रतिशत पेपर में न्यूमेरिकल थे। सभी प्रश्न NCERT से पूछे गए थे। हालांकि सेक्शन बी थोड़ा मुश्किल था
जानें एक्सपर्ट की राय?
सौरभ कुमार, मुख्य शैक्षणिक अधिकारी, विद्यामंदिर क्लासेस के अनुसार, NEET UG 2023 प्रश्न पत्र में 22 आसान प्रश्न, 7 कठिन प्रश्न, 21 मध्यम प्रश्न, 12 नैरेटिव बेस्ड, 9 MCQ प्रश्न, 3 न्यूमेरिक बेस्ड थे। वहीं 35 प्रश्न 11वीं और 12वीं के थे। कुल मिलाकर पेपर माध्यम लेवल का था। ज्यादातर प्रश्न NCERT के थे।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines