NEET UG 2023 counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज 20 जुलाई, 2023 को पहले दौर के लिए नीट यूजी 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 25 जुलाई 2023 को दोपहर 12 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार 22 जुलाई से 26 जुलाई के बीच मेडिकल कॉलेजों और कोर्स की अपनी पसंद भरकर सीट लॉक कर सकते हैं। फर्स्ट राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 29 जुलाई को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच अलॉटेड कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
जानें दूसरे और तीसरे राउंड की डेट
बता दें कि नीट यूजी 2023 की सेकंड राउंड की काउंसलिंग अगले महीने 9 अगस्त से शुरू होगी। दूसरे राउंड के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 28 अगस्त है। दूसरी ओर तीसरे राउंड के रजिस्ट्रेशन की डेट भी आ गई है। उम्मीदवार तीसरे राउंड के रजिस्ट्रेशन के लिए 31 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। तीसरे राउंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 सितंबर है।
Direct link to register for NEET UG 2023 counselling
डॉक्यूमेंट्स लिस्ट
- एमसीसी द्वारा जारी अलॉटमेंट लेटर
- एनटीए द्वारा जारी किए गए परीक्षा के एडमिट कार्ड.
- एनटीए द्वारा जारी परिणाम/रैंक पत्र.
- जन्मतिथि प्रमाणपत्र (यदि मैट्रिक प्रमाणपत्र पर यह लागू नहीं है)
- कक्षा 10वीं प्रमाणपत्र VI. कक्षा 10+2 प्रमाणपत्र
- कक्षा 10+2 अंक तालिका
- आवेदन पत्र पर चिपकाए गए आठ (8) पासपोर्ट आकार के फोटो.
- पहचान का प्रमाण (आधार/पैन/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट)
जिन उम्मीदवारों ने NEET UG परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
NEET UG 2023 counselling: इस तरह से करें रजिस्ट्रेशन
- एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध NEET UG 2023 काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और अकाउंट में लॉग इन करें।
- एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
NEET UG 2023 counselling Process
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नीट यूजी 2023 काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना नीट यूजी रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- चॉइस फिलिंग प्रोसेस
सफल रजिस्ट्रेशन के बाद, अपने खाते में लॉग इन करें और विकल्प भरने वाले अनुभाग तक पहुंचें। यहां, आप अपने NEET UG रैंक के आधार पर उपलब्ध विकल्पों में से अपने पसंदीदा कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं।
- 15 अगस्त करें करें चॉइस फिलिंग
वहीं दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 9 अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगा। कैंडिडेट्स 15 अगस्त तक चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट 18 अगस्त को जारी किया जाएगा।
- चॉइस लॉक करना
एक बार जब आप अपने विकल्प भर दें, तो अपनी प्राथमिकताओं को लॉक करने से पहले उनकी सावधानीपूर्वक समीक्षा करें। बाद में किसी भी बदलाव से बचने के लिए निर्दिष्ट समय सीमा से पहले अपने चयन को अंतिम रूप देना सुनिश्चित करें।
- मॉक सीट अलॉटमेंट
उम्मीदवारों को संभावित सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का अंदाजा देने के लिए एमसीसी एक मॉक सीट आवंटन प्रक्रिया आयोजित करेगा। यह कदम उम्मीदवारों को वास्तविक सीट अलॉटमेंट से पहले अपनी संभावनाओं का आकलन करने और सूचित निर्णय लेने की अनुमति देता है।
- चॉइस में एडिट करने की प्रोसेस
यदि आवश्यक हो, तो उम्मीदवार मॉक सीट अलॉटमेंट के बाद अपनी पसंद को एडिट कर सकते हैं। परिणामों के आधार पर, आप अपनी पसंदीदा सीट पाने की संभावना बढ़ाने के लिए अपनी पहली पसंद को फिर से तैयार कर सकते हैं।
- फाइनल सीट अलॉटमेंट
एमसीसी भरे गए विकल्पों, नीट यूजी रैंक और संबंधित कॉलेजों में सीटों की उपलब्धता के आधार पर अंतिम सीट अलॉट करेगा। एक बार सीटें अलॉटेड हो जाने के बाद, उम्मीदवार अपने अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं और नामित संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
20 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
23 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
8 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines