NEET UG 2023 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही नीट-यूजी 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया का आधिकारिक शेड्यूल इस सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी होने की उम्मीद है, हालांकि इसके लिए आधिकारिक तारीख और समय का अभी भी इंतजार है।
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमसीसी द्वारा इस सप्ताह के अंत तक NEET UG 2023 काउंसलिंग शुरू करने की उम्मीद है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि और शेड्यूल का अभी भी इंतजार है। जो उम्मीदवार राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं और उन्हें कोई सीट अलॉटेड नहीं होती है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है।
इस दिन से शुरू हो सकती है नीट यूजी काउंसलिंग
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा केंद्रीय और एआइक्यू सीटों के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। हालांकि, विभिन्न मीडिया खबरों की मानें तो एमएससी द्वारा नीट यूजी 2023 काउंसलिंग को लेकर अपडेट जल्द ही जारी कर सकता है।
जानें कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन
जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) यूजी 2023 उत्तीर्ण की है, वे NEET यूजी 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे।
जानें नीट-यूजी काउंसलिंग के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स
- NEET UG एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड
- अभ्यर्थी का फोटो एवं हस्ताक्षर
- जन्मतिथि (डीओबी) प्रमाणपत्र (10वीं पास प्रमाणपत्र)
- 4. योग्यता प्रमाणपत्र (12वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र)
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- चरित्र प्रमाण पत्र
- मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
जानें कितने सीटों पर होगी काउंसलिंग
नीट यूजी काउंसलिंग की डेट आते ही एमसीसी/डीजीएचएस 15% एआईक्यू, 100% डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों (संस्थागत/डोमिसाइल कोटा सहित दिल्ली विश्वविद्यालय, एएमयू और बीएचयू), ईएसआईसी, एएफएमसी (केवल पंजीकरण भाग), आईपी विश्वविद्यालय (वीएमएमसी और एसजेएच एबीवीआईएमएस, आरएमएल, ईएसआईसी डेंटल, दिल्ली (15% एआईक्यू + 85% संस्थागत कोटा) 100% एम्स, 100% जिपमर और बीएससी नर्सिंग (केवल 08 केंद्रीय संस्थान) के लिए काउंसलिंग शुरू करेगा।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines