NEET UG 2022 Counselling: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल इस समय होगा जारी, यहां देखें प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

neet seat allotment 2022
Edited By Niharika Gupta

neet seat allotment 2022
NEET UG 2022 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी द्वारा एनईईटी यूजी काउंसलिंग राउंड 1 का प्रोविजनल रिजल्टआज, 20 अक्टूबर, 2022 को जारी करने की उम्मीद है। शेड्यूल के अनुसार, सभी नीट यूजी उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट आज MCC आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी हो सकते है।
NEET UG काउंसलिंग के राउंड 1 के लिए च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया कल, 19 अक्टूबर, 2022 को बंद हुई। MCC द्वारा जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल, 21 अक्टूबर, 2022 जारी किया जाएगा।
कुछ मेडिकल कॉलेजों में नई एमबीबीएस सीटों को जोड़ने के कारण एमसीसी द्वारा नीट-यूजी 2022 काउंसलिंग राउंड 1 को बढ़ा दिया गया था। एक बार प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्रों को अपनी शिकायत, यदि कोई हो, को उठाने की भी अनुमति दी जाएगी।
उठाई गई आपत्तियों के आधार पर, एमसीसी फिर नीट- यूजी काउंसलिंग 2022 राउंड 1 के लिए फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। नीट-यूजी काउंसलिंग के लिए राउंड 2 2 नवंबर, 2022 से शुरू होगा और सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 नवंबर को घोषित किया जाएगा।
नीट यूजी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग आयोजित करेगा। MCC काउंसलिंग NEET 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों, 100 प्रतिशत डीम्ड या केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ESIC, AFMS, AIIMS, JIPMER सीटों के लिए MBBS और BDS कोर्सेज में प्रवेश के लिए की जाती है।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: