Niharika Gupta
Read More
NEET SS 2022 seat allotment result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी नीट एसएस 2022 (NEET SS 2022) सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज 1 दिसंबर, 2022 को जारी करेगी। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन किया है, वे एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in के माध्यम से सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, सीट अलॉटेड उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग 2 दिसंबर से 7 दिसंबर, 2022 तक की जा सकती है। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
MP Board Exam Date Sheet 2023: एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 का एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां देखें डेट्स
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा 9 दिसंबर से शुरू होगी और 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। भुगतान की सुविधा 14 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध होगी। विकल्प भरने की सुविधा 10 दिसंबर से 14 दिसंबर को रात 11:55 बजे तक उपलब्ध होगी और च्वाइस लॉकिंग की सुविधा 14 दिसंबर की शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध होगी।
सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 15 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच की जाएगी और परिणाम 17 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को अलॉटेड कॉलेजों को रिपोर्ट करने के लिए 18 दिसंबर से 24 दिसंबर तक का समय दिया जाएगा।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।