MP Board Exam Date Sheet 2023: एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 का एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां देखें डेट्स
Edited By Niharika Gupta

MP 12th Board Exam 2023
Edited By Niharika Gupta

MP 12th Board Exam 2023
MP Board 10th, 12th Exam 2023 Time Table: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए एमपी बोर्ड 2023 परीक्षा तिथियों (MP Board Exam Date 2023) को संशोधित किया है। एमपी बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा 2023 मार्च के महीने में होगी।
इस बार राज्य के लगभग 18 लाख छात्रों ने मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा (MP Board Exam 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिन्हें अपनी डेटशीट का बेसब्री से इंतजार था। बोर्ड ने सब्जेक्ट वाइज डेटशीट के साथ टाइम टेबल भी जारी किया है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च, 2023 से शुरू होंगी और 27 मार्च, 2023 तक चलेगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी, जो सुबह 9 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च, 2023 से शुरू होगी और 1 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी।
वहीं परीक्षा की अवधि 3 घंटे की है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को सभी परीक्षा के दिनों में सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा। बोर्ड किसी भी उम्मीदवार को सुबह 8.45 बजे के बाद अनुमति नहीं देगा। बोर्ड परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे। अब ऐसे में, जो भी स्टूडेंट्स 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: