NEET PG counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज, 27 जुलाई को नीट-पीजी काउंसलिंग 2023 के पहले दौर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रही है। जो उम्मीदवार 50 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा और अन्य सीटों के लिए स्नातकोत्तर मेडिकल काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वे वेबसाइट mcc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त है। जहां रजिस्ट्रेशन विंडो दोपहर 12 बजे बंद हो जाएगी, वहीं शुल्क भुगतान विंडो रात 8 बजे तक खुली रहेगी।
राउंड 1 रजिस्ट्रेशन करने के बाद
एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, उम्मीदवार अपनी पसंद भर सकते हैं और लॉक कर सकते हैं। चॉइस फिलिंग 28 जुलाई से 2 अगस्त (रात 11:55 बजे) के बीच की जा सकती है। उन्हें 2 अगस्त को दोपहर 3 बजे से रात 11:55 बजे के बीच अपनी चॉइस लॉक करनी होगी।
एमसीसी पहले दौर के लिए नीट पीजी सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 5 अगस्त को घोषित करेगा। उसके बाद, चयनित उम्मीदवारों को 7 से 13 अगस्त, 2023 के बीच आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट/ज्वाइन करना होगा। वहीं 17 अगस्त से दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, इसके बाद तीसरा राउंड आयोजित किया जाएगा।
NEET PG counselling 2023 Schedule
NEET PG counselling 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले मेडिकल काउंसलिंग समिति की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- पीजी काउंसलिंग रजिट्रएशन के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- “न्यू रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें और यूजर आईडी व पासवर्ड दर्ज करें।
- नीट पीजी काउंसलिंग 2023 आवेदन पत्र भरें।
- अपने पसंदीदा पाठ्यक्रमों और कॉलेजों को उस क्रम में सूचीबद्ध करें, जिस क्रम में आप उन्हें आवंटित करना चाहते हैं।
- अपनी प्राथमिकताएं सबमिट करें और NEET PG काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करें।
- नीट पीजी काउंसलिंग आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट डाउनलोड करके अपने पास रख लें।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines