हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

NEET-PG 2026 की तारीख का ऐलान, यहां देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

NEET-UG रिजल्ट का इंतजार ही कर रहे थे कि इसी बीच NEET-PG 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एक्सामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने बताया है कि देशभर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर होने वाली ये परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी. पहले माना जा रहा था कि इस परीक्षा में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन अब तारीख और शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बता दें कि यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित मोड (CBT) में होगी.

विज्ञापन

NEET-UG रिजल्ट का इंतजार ही कर रहे थे कि इसी बीच NEET-PG 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एक्सामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने बताया है कि देशभर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर होने वाली ये परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी. पहले माना जा रहा था कि इस परीक्षा में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन अब तारीख और शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बता दें कि यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित मोड (CBT) में होगी.

ये हैं तारीखें

  • आवेदन शुरू: 01 जुलाई, 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2026
  • फॉर्म में सुधार करने की तिथि: 25 से 28 जुलाई, 2026
  • एग्जाम सिटी स्लिप: 11 अगस्त, 2026
  • एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि: 27 अगस्त, 2026
  • परीक्षा तिथि: 30 अगस्त, 2026

इतना लगेगा परीक्षा शुल्क

नीट पीजी की परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान भी करना होगा. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 3,500 रुपये और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2,500 रुपये निर्धारित की गई है.

शैक्षणिक योग्यता

नीट पीजी की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की हो.

विज्ञापन

उम्मीदवारों को दी गई है ये सलाह

NBEMS की ओर से छात्रों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसमें उम्मीदवारों को ये सलाह दी गई है कि वो ध्यान से पीडीएफ पढ़ें और जल्दबाजी में अपना आवेदन फॉर्म जमा न करें. इस बार कई तरह के बदलाव भी किए गए हैं. मुख्य तौर पर शहरों के अलॉटमेंट और आधार वेरिफिकेशन के नियमों में बदलाव हुआ है. इस बार पहले आओ पहले पाओ के आधार पर शहर का अलॉटमेंट नहीं होगा. रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपने पसंद का शहर चुनना होगा. इसमें तीन अलग विकल्प देने जरूरी हैं. यानी जल्दबाजी में फॉर्म भरने का इस बार कोई फायदा नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- NEET-UG 2027 का पैटर्न बदलेगा? पार्लियामेंट्री कमेटी ने दिए अहम सुझाव, जानें क्या बड़े बदलाव करने की है तैयारी

विज्ञापन

अपनी नई फोटो करनी होगी अपलोड

इसके अलावा उम्मीदवारों को अपनी नई फोटो यानी हाल ही में ली गई फोटो को अपलोड करना होगा. फोटो तीन महीने से पुरानी नहीं होनी चाहिए. अगर फोटो ब्लर है या फिर एडिट की गई है तो फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है. धोखाधड़ी से बचने के लिए नियमों में सख्ती की गई है. वहीं, इस बार फाइनल सबमिशन के बाद फॉर्म में किसी तरह के बदलाव का मौका नहीं दिया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को ध्यान से अपनी हर जानकारी भरनी होगी.

आधार वेरिफिकेशन होगा जरूरी

इस बार नीट पीजी के लिए आधार वेरिफिकेशन (Aadhaar-based verification) को अनिवार्य किया जा रहा है. परीक्षा के दिन उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा, इसीलिए उन्हें मेहंदी, स्याही या पेंट से बचने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola