NEET-UG 2027 का पैटर्न बदलेगा? पार्लियामेंट्री कमेटी ने दिए अहम सुझाव, जानें क्या बड़े बदलाव करने की है तैयारी

सरकार अब NEET-UG में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर चुकी है. पार्लियामेंट्री कमेटी (संसदीय समिति) ने बुधवार को हुई बैठक में इन बदलावों को लेकर कई अहम सुझाव भी दिए हैं. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार संसदीय समिति ने NEET UG को कंप्यूटर आधारित और कई चरणों (मल्टी-शिफ्ट) में कराने की सिफारिश की है. समिति का कहना है कि 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की एक ही दिन परीक्षा कराने से सुरक्षा और व्यवस्था की चुनौती बढ़ जाती है.

neet ug
विज्ञापन

सरकार अब NEET-UG में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर चुकी है. पार्लियामेंट्री कमेटी (संसदीय समिति) ने बुधवार को हुई बैठक में इन बदलावों को लेकर कई अहम सुझाव भी दिए हैं. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार संसदीय समिति ने NEET UG को कंप्यूटर आधारित और कई चरणों (मल्टी-शिफ्ट) में कराने की सिफारिश की है. समिति का कहना है कि 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की एक ही दिन परीक्षा कराने से सुरक्षा और व्यवस्था की चुनौती बढ़ जाती है. साथ ही सुझाव दिया गया है कि JEE Main की तरह NEET भी कई शिफ्टों में कराया जाए. समिति ने 21 जून को हुई NEET UG परीक्षा के सुरक्षित संचालन की सराहना की.

NEET UG 2027 को कंप्यूटर आधारित कराने की तैयारी

वहीं, NTA ने भरोसा दिया कि परीक्षाओं को सुरक्षित, पारदर्शी और नकल-मुक्त बनाने के लिए सुधार जारी रहेंगे. राधाकृष्णन समिति की सिफारिशें चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएंगी. NEET UG 2027 को कंप्यूटर आधारित कराने की तैयारी शुरू हो चुकी है. कुछ सांसदों ने MBBS, AYUSH और Nursing के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं कराने का सुझाव भी दिया.

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लेगा आखिरी फैसला

NTA ने कहा कि इस पर अंतिम फैसला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को लेना होगा. समिति ने कहा कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा लागू करने से पहले पूरे देश में पर्याप्त डिजिटल व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए. बैठक में AI का शिक्षा और रोजगार पर असर तथा बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव पर भी चर्चा हुई है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा

बता दें कि राष्ट्रीय स्तर के एंट्रेंस एग्जाम्स के मैनेजमेंट को लेकर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं. इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए संसदीय समिति की ये बैठक बुलाई गई. ये कमेटी नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम से जुड़े नतीजों, परीक्षा कराने में आई दिक्कतों और प्रशासन के स्तर पर आई चुनौतियों की जांच करेगी. इस बैठक में ISRO के पूर्व अध्यक्ष के. राधाकृष्णन भी राष्ट्रीय परीक्षा प्रणालियों के ढांचे को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए जरूरी सुधारों पर अपने सुझाव भी दिए. बैठक में अधिकारी शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ