NEET PG 2025 Entrance Exam Postponed : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2025 के एंट्रेंस एग्जाम को पोस्टपोन कर दिया। यह नीट पीजी एग्जाम को दो पालियों के बजाए एक ही पाली में आयोजित करने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है।
एनबीईएमएस द्वारा सोमवार जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होगी। एक पाली की परीक्षा के लिए अधिक एग्जाम सेंटरों की व्यवस्था के कारण नीट पीजी 2025 की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। नीट पीजी 2025 देश में चिकित्सा स्नातकों के लिए एंट्रेंस एग्जाम है, जो स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रम करने की इच्छा रखते हैं।
15 जून को होनी थी प्रवेश परीक्षा
आपको बता दें नीट पीजी 2025 परीक्षा, जो पहले 15 जून 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब स्थगित कर दी गई है। NBEMS ने NEET PG 2025 परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एनबीई को पहले 2 जून को नीट पीजी के लिए एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करनी थी। हालांकि, स्थगन के कारण नीट पीजी एडमिट कार्ड और परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिया आदेश?
सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी एग्जाम के स्टूडेंट्स की याचिका पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को बड़ा आदेश दिया था। स्टूडेंट्स ने 2 पालियों में एंट्रेंस एग्जाम कराने के खिलाफ रिट दायर की थी। SC ने एक पाली में नीट पीजी एंट्रेंस एग्जाम कराने का फैसला सुनाया।