हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NEET PG 2022: दिल्ली हाईकोर्ट ने छात्रों की याचिका की खारिज, अब इतने अंक लाने वालों को ही मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
MPPSC 2022

NEET PG 2022: देश भर के मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली नीट पीजी परीक्षा (NEET PG 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को इस परीक्षा से जुड़ी एक याचिका को खारिज कर दिया। इस याचिका में नीट पीजी में न्यूनतम 50 परसेंटाइल रहने की अनिवार्य शर्त के नियम को चुनौती दी गई थी।

और पढ़िए – KCET 2022 Result: कर्नाटक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज इस समय होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

चिकित्सकों की गुणवत्ता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता – कोर्ट

इस मामले पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि चिकित्सकों की गुणवत्ता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता, क्योंकि इसमें मानव जीवन के लिए जोखिम शामिल है। इसके साथ ही अदालत ने ये भी कहा कि कोर्ट के लिए चिकित्सा व्यवस्था में हत्सक्षेप करना अनुचित होगा। कोर्ट ने ये भी कहा कि सिर्फ सीट खाली है इसीलिए हम परसेंटाइल को कम करने को सही नहीं मान सकते।

विज्ञापन

NEET PG 2022 Counselling: काउंसलिंग में देरी से छात्र हुए परेशान

नीट पीजी 2022 परीक्षा का रिजल्ट जून में ही जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद से ही छात्रों को इसकी काउंसलिंग के शुरू होने का इंतजार है। इसकी काउंसलिंग की तारीखों का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि एनटीए ने ये कहा है कि इसकी काउंसलिंग सितंबर 2022 में आयोजित की जाएगी। छात्रों का ये भी कहना है कि अगर काउंसलिंग सितंबर में करनी थी तो परीक्षा इतनी जल्दी क्यों आयोजित की गई।

 

 

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola