NEET MDS 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख, जानें कैसे करें अप्लाई

नीट एमडीएस 2025 के लिए आज रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

NEET MDS 2025
विज्ञापन

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज यानी 6 अप्रैल 2025 को NEET MDS 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इंटर्नशिप की तारीख बढ़ने से आवेदन की तारीख बढ़ी
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इंटर्नशिप पूरी करने की तारीख 30 जून 2025 तक बढ़ाए जाने के कारण आवेदन की तारीख भी आगे बढ़ाई गई थी।

Advertisment

NEET MDS 2025: परीक्षा की तारीख और अन्य डिटेल्स
परीक्षा तारीख: 19 अप्रैल 2025 (बदली नहीं गई है)

एडमिट कार्ड जारी होगा: 15 अप्रैल 2025

परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

विज्ञापन

भाषा: केवल अंग्रेजी

समय अवधि: 3 घंटे

विज्ञापन

प्रश्नों की संख्या: 240 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQs)

हर सवाल में 4 विकल्प होंगे, जिनमें से सही/सबसे उपयुक्त उत्तर चुनना होगा।

विज्ञापन

नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर पर अंक कटेंगे, लेकिन अगर सवाल छोड़ा है तो अंक नहीं कटेंगे।

NEET MDS 2025: कैसे करें आवेदन

विज्ञापन

1. सबसे पहले NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

2. इसके बाद एग्जामिनेशन सेक्शन में NEET MDS पर क्लिक करें।

विज्ञापन

3. अब नीट एमडीएस 2025 का रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा।

4. यहां मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

विज्ञापन

5. इसके बाद लॉगिन करके अपना एप्लिकेशन फॉर्म भरें।

6. अंत में आप जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करें।

विज्ञापन

7. इसके बाद आप फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज सेव करें।

NEET MDS 2025: फीस कितनी है?
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 3,500 रुपये

विज्ञापन

SC, ST, PwD (विकलांग): 2,500 रुपये

फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI या अन्य ऑनलाइन मोड्स से किया जा सकता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ