NEET UG Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज़ में दाखिले के लिए नीट काउंसलिंग का अयोजन करने जा रहा है। बता दें नीट यूजी परिणामों की घोषणा के बाद, कुछ राज्यों ने मेडिकल प्रवेश के लिए NEET स्कोर और अन्य एलिजिबिलिटी के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानें कब से शुरू हो सकते है रजिस्ट्रेशन
वहीं नीट यूजी पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी काउंसलिंग को लेकर MCC की तरफ से निर्धारित तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
NEET काउंसलिंग अखिल भारतीय कोटा (15 per cent seats) और राज्य कोटा (85 per cent) के लिए अलग से आयोजित की जाती है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जो ऑल इंडिया कोटा AIQ नीट काउंसलिंग के लिए अभी तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की है।
NEET Counselling 2023: इन स्टेप्स से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
- आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे हाइलाइट्स टैब पर क्लिक करें।
- अब अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
- अपनी परीक्षा के अनुसार NEET UG काउंसलिंग के लिए आवेदन करें।
- सभी डिटेल्स भरें और सब्मिट पर क्लिक करें।
- अपने भरे हुए फॉर्म की एक कॉपी अपने पास सेव कर लें।
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस
एआईक्यू या केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी और एसटी आवेदकों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। डीम्ड विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 5,000 रुपये का भुगतान करना होगा। एनईईटी पीजी सीट वितरण के लिए प्रवेशकों को अपनी प्राथमिकताओं और योग्यता के आधार पर एक कोर्स और कॉलेज चुनना होगा।
तमिलनाडु NEET UG काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज होंगे बंद
नीट यूजी तमिलनाडु आज, 12 जुलाई, 2023 को तमिलनाडु NEET UG काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण समाप्त करेगा। जिन उम्मीदवारों ने NEET UG परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे आज आधिकारिक वेबसाइट tnmedicalselection.net पर राज्य चिकित्सा काउंसलिंग के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं ।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
4 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
4 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
5 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
9 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
11 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines