अब तक आपने भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा संभालते हुए या फिर आपदा के वक्त रेस्क्यू करते हुए देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि देश के छात्र जब परीक्षा देने बैठेंगे, तो उनकी सुरक्षा और पेपर की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सेना मोर्चा संभालेगी? यह बात ‘सोलह आना सच’ होने जा रही है. आने वाली 21 जून 2026 को देश की आजादी के बाद एक नया इतिहास रचा जाएगा, जब नीट के री-एग्जाम को पूरी तरह लीक-प्रूफ कराने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को युद्ध स्तर पर तैनात किया जाएगा.
आसमान से होगी निगरानी
नीट परीक्षा के प्रश्नपत्रों को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार ने ‘टू-टियर’ सुरक्षा खाका तैयार किया है. इस बार प्रश्नपत्रों को लीक से बचाने के लिए सड़क के बजाय आसमान का रास्ता चुना गया है. प्रश्नपत्रों को देश के अलग-अलग कोनों में सही-सलामत पहुंचाने की जिम्मेदारी भारतीय वायुसेना को सौंपी गई है. वायुसेना अपने अत्याधुनिक Mi-17 हेलीकॉप्टर्स के जरिए पेपर के बॉक्स सीधे अलग-अलग एयरफोर्स स्टेशनों तक पहुंचाएगी.
यह भी पढ़ें : NEET Re-Exam के लिए हुए ये बड़े बदलाव, NTA ने बदला कॉपी का लेआउट, जानें अब कैसी होगी आंसर शीट?
जैसे ही हेलीकॉप्टर रनवे पर लैंड करेंगे, वहां से प्रश्नपत्रों की पेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने का जिम्मा अर्धसैनिक बल संभालेंगे.
CRPF और CISF की 45 बटालियनें संभालेंगी मोर्चा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा में कोई कसर न छोड़ते हुए CRPF की 20 और CISF की 25 बटालियनों को इस स्पेशल ड्यूटी पर लगाया है. बता दें, एक बटालियन में करीब 110 जवान होते हैं, यानी लगभग 5,000 से ज्यादा हाईटेक जवान देश के परीक्षा केंद्रों की पहरेदारी करेंगे. इस कदम के पीछे गृह मंत्रालय का मुख्य मकसद पेपर को देश भर के परीक्षा केंद्रों तक बिना किसी सुरक्षा चूक के पहुंचाना है.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में कोचिंग सेंटरों पर कसने जा रहा शिकंजा, फीस और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बनेंगे कड़े नियम
कैसा होगा लॉजिस्टिक्स का मेगा रोड मैप?
देश भर में इस महा-परीक्षा को आयोजित करने के लिए एक बेहद मजबूत सप्लाई चेन नेटवर्क तैयार किया गया है. प्रश्न पत्र सबसे पहले हैदराबाद और अहमदाबाद के मुख्य हब पर भेजे जाएंगे. वहां से दूर-दराज और दुर्गम इलाकों में पेपर समय पर पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली जाएगी. सेना और अर्धसैनिक बलों के इस साझा ऑपरेशन के जरिए देश के 551 हब शहरों तक पेपर डिलीवर किए जाएंगे. सुरक्षा इतनी पुख्ता है कि इस ड्यूटी में तैनात हर एक जवान का पूरा बायोडाटा और रिकॉर्ड पहले ही भारतीय रक्षा मंत्रालय को भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें : NEET को लेकर चीन ने उड़ाया भारत का मजाक? दूतावास के ‘गाओकाओ’ एग्जाम पर एक सोशल पोस्ट से उठे सवाल
क्यों चुना गया वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर?
नीट प्रश्न पत्र की एयर-लिफ्टिंग के लिए रूस में बने Mi-17 मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टर को चुना गया है, जो भारतीय वायुसेना की रीढ़ माना जाता है. इसकी खासियतें इसे इस मिशन के लिए सबसे मुफीद बनाती हैं. यह हेलीकॉप्टर एक बार में 36 सशस्त्र सैनिकों या 4000 किलोग्राम तक वजनी सामान को ले जाने में सक्षम है. इसकी अधिकतम स्पीड 250 किमी/घंटा है और यह 6000 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है. इसमें आधुनिक रडार, ऑटोपायलट और वेदर मॉनिटरिंग सिस्टम लगे हैं, जिससे यह खराब मौसम में भी सटीक उड़ान भर सकता है. अत्यधिक गर्म और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भी इसका प्रदर्शन बेजोड़ रहता है, जिससे दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों तक पेपर बिना किसी देरी के पहुंच सकेंगे.
संबंधित खबरें
DU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 hr agoCBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
17 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
3 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
3 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
4 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
7 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
7 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
9 days agoCA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines