NCERT लेकर आया 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स, कब होगा रजिस्ट्रेशन?

NCERT Introduced Free Courses: देशभर के 9 से 12 कक्षा के छात्रों को एनसीईआरटी दे रहा है फ्री ऑनलाइन कोर्स करने का मौका। ये कोर्स वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कर सकेंगे, जो उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेगी। आइए जानते हैं कोर्स संबंधी सभी जरूरी जानकारी।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

NCERT Introduced Free Courses: भारत के छात्रों के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने फ्री ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराएं हैं। ये फ्री कोर्स कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए है। इन कोर्स की खास बात यह है कि ये सभी कोर्स फ्री है और इन्हें स्टूडेंट अपनी पढ़ाई के साथ आसानी से कर सकेंगे। इन कोर्स में दाखिला लेने के लिए छात्रों को सितंबर तक आवेदन करना होगा। आइए जानते हैं कोर्स से संबंधित जरूरी बातें।

कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं?

NCERT की तरफ से एकेडमिक सेशन 2025-26 के छात्रों के लिए मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत हुई है। ये SWAYAM पोर्टल के लिए जरिए उपलब्ध होने वाले कोर्स है, जो छात्रों के लिए मुफ्त है। छात्र इन्हें मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप पर आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।

विज्ञापन

कोर्स की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं?

  • कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए अलग-अलग विषयों पर आधारित कोर्स होंगे।
  • यहां उन्हें अनुभवयुक्त शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया कंटेंट मिलेगा।
  • घर बैठे पढ़ाई का आसान और प्रभावी माध्यम बनेगा।
  • छात्रों को आत्मनिर्भर और कॉन्फिडेंट बनाने में सहायक कोर्स होंगे।
  • हर कोर्स में इंटरैक्टिव वीडियो, असाइनमेंट्स और क्विज शामिल हैं।
  • छात्रों को प्रिंट स्टडी मैटेरियल भी मिलेगा।
  • ये कोर्स पोर्टल पर 24 घंटे मिल जाएंगे।

कैसे और कब होगा रजिस्ट्रेशन?

छात्रों के लिए उपलब्ध फ्री कोर्स के लिए उन्हें SWAYAM की ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in पर जाना होगा। यहां छात्रों को स्वयं ही अपना लॉग इन आइडी क्रिएट करना होगा और रजिस्ट्रेशन करना होगा। दाखिले की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2025 है। इसके बाद वे यहां अपनी पसंद का कोर्स चुन सकते हैं। छात्र रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन टेस्ट के लिए भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 15 सितंबर को ये कोर्स खत्म होगा जिसके बाद सभी स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ