कटरा से अमृतसर के बीच 10 अगस्त से चलेगी नई वंदे भारत, जानें डिटेल

अब कटरा से अमृतसर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलने वाली है और इसका उद्घाटन 10 अगस्त को होगा। 11 अगस्त से रेगुलर चलने वाली यह ट्रेन कब से कब तक चलेगी। चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी जान लेते हैं।

Vande Bharat (1)

भारतीय रेलवे, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन और फिरोजपुर मंडल के अमृतसर रेलवे स्टेशन के बीच जम्मू-पठानकोट-जालंधर व्यास मार्ग से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे।

वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन कब होगा?

आपको बता दें,  यह ट्रेन 11 अगस्त से रेगुलर चलने वाली यह ट्रेन हफ्ते के 6 दिन रहेगी। कटरा से अमृतसर के लिए नई वंदे भारत ट्रेन 10 अगस्त को शुरू होगी। इसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे।

कितने दिन चलेगी ये ट्रेन ?

कटरा-अमृतसर के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में 6 दिन रन करेगी (मंगलवार को नहीं चलेगी)। आपको बता दें, इसका प्राइमरी मेंटेनेंस जो भी किया जाएगा, वो साहिबाबाद में होगा।

टाइम टेबल और स्टॉपेज

इस नई ट्रेन का फिलहाल टाइम टेबल और स्टॉपेज अभी पता नहीं है। इसके शुरू होने से दोनों राजों को तेज रफ्तार के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। रेलवे इसके बारे में जल्द ही पूरी जानकारी देगा। ताकि सफर करने वालों को कोई दिक्कत न हो।

काफी समय से डायरेक्ट ट्रेन की थी मांग

अमृतसर से कटरा जाने के लिए लोगों ने काफी टाइम से मांग की थी। 2016 में एक एसी ट्रेन चली भी थी, लेकिन सही पॉलिसी न होने पर वो बंद कर दी गई। इसमें रेल ऑफिसरों ने सही से काम नहीं किया था। इसी के चलते बंद हो गई थी। अब वंदे भारत, अमृत भारत एक्सप्रैस ट्रेन को शुरू करने की मांग थी, जो अब जाकर पूरी होने वाली है। बता दें, इससे पहले 6 जनवरी 2024 को अमृतसर से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रैस रेल को रन कराया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ