NEET MDS 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBSEMS) ने NEET MDS 2023 परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। पहले 8 जनवरी, 2023 को आयोजित होने वाली थी, नीट एमडीएस (NEET MDS) परीक्षा अब 1 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी।नीट एमडीएस 2023 सूचना बुलेटिन और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म एनबीई (NBE) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
अभी पढ़ें – NEET 2023: जानें नीट 2023 नोटिफिकेशन कब जारी होगा? यहां देखें एग्जाम पैटर्न समेत सिलेबस
एनबीई के बयान में कहा गया है, “डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने अब 7 नवंबर, 2022 को आयोजित अपनी बैठक में लिए गए कार्यकारी समिति के निर्णय के बारे में सूचित किया है, जिसमें मार्च 2023 के महीने में नीट एमडीएस 2023 आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।”
NEET MDS 2022 में श्रेणी-वाइज कितना रहा था कट-ऑफ
NEET MDS 2022 का रिजल्ट 27 मई को घोषित किया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी और यूआर-पीडब्ल्यूडी सहित प्रत्येक श्रेणी के लिए कट-ऑफ 25.714 पर्सेंटाइल कम कर दिया है। सामान्य श्रेणी के लिए NEET MDS संशोधित कट-ऑफ स्कोर 174 है, एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी के लिए 138 और यूआर-पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए यह 157 है।
जानें पेपर पैटर्न
नीट एमडीएस परीक्षा के तहत कुल 6200 सीटे हैं। जिनमें 50 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटा एवं शेष 50% सीटें स्टेट कोटा की होती हैं। डेंटल सर्जरी में बैचलर की डिग्री पूरी करने वाले उम्मीदवार इस कोर्स के लिए एलिजिबल होते हैं। परीक्षा में कुल 240 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाते हैं। जिसमें हर सही उत्तर के लिए 4 अंक हैं। वहीं प्रत्येक ग़लत उत्तर के लिए 1 निगेटिव अंक दिए जाते हैं।
अभी पढ़ें – CAT 2022 Exam: कैट परीक्षा 27 नवंबर 2022 को होगी आयोजित, यहां देखें जरूरी एग्जाम गाइडलाइन्स
किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा NBEMS ईमेल आईडी भी दी है जिस पर संपर्क किया जा सकता है। 022 – 61087595, helpdesknbeexam@natboard.edu.in. इसके अलावा उम्मीदवार NBEMS कम्युनिकेशन वेब पोर्टल exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर जाकर भी अपने सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
21 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
23 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines