हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

JNVST Class 9 & 11 Admission 2027: नवोदय विद्यालय 9वीं-11वीं में एडमिशन की लास्ट डेट 22 अक्टूबर तक बढ़ी, तुरंत ऐसे करें फ्री में अप्लाई

JNVST 2027 Class 9 and 11 Last Date Extended: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी है. जानिए पात्रता, उम्र सीमा और 10 अप्रैल 2027 की एग्जाम डेट.

विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं कक्षा में एडमिशन के ल‍िए 22 अक्टूबर तक फ्री में अप्लाई कर सकते हैं. (फोटो - https://www.navodaya.gov.in/)

अगर आप अपने बच्चे का दाखिला नवोदय विद्यालय (JNV) में कराना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहद काम की खबर है. नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2027 के जरिए एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए 22 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. जान‍िये कौन-कौन इसके लिए अप्लाई कर सकता है और फॉर्म भरने का पूरा प्रोसेस क्या है.

कौन कर सकता है आवेदन?

कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए:
छात्र का उसी जिले के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ रहा होना जरूरी है, जहां नवोदय विद्यालय स्थित है. जो छात्र 8वीं पास कर चुके हैं, वे फॉर्म नहीं भर सकते. बच्चे का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होना चाहिए.

कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए:
छात्र का वर्तमान सत्र में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत होना अनिवार्य है. 10वीं पास कर चुके छात्र इसके पात्र नहीं हैं. छात्र का जन्म 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच हुआ हो.

विज्ञापन

कोई आवेदन फीस नहीं
नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए अप्लाई करना बिल्कुल मुफ्त है. किसी भी वर्ग (General, OBC, SC, ST) के अभ्यर्थी से कोई एप्लीकेशन फीस नहीं ली जाएगी.

कब होगी परीक्षा और कैसा होगा पैटर्न?
लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट देशभर के परीक्षा केंद्रों पर 10 अप्रैल 2027 को आयोजित किया जाएगा. परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) सवाल पूछे जाएंगे. क्‍वेश्‍चन पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा और परीक्षा हल करने के लिए कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा.

विज्ञापन

घर बैठे खुद कैसे भरें ऑनलाइन फॉर्म?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर अपनी कक्षा (9वीं या 11वीं) के अनुसार दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी जरूरी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • बच्चे की फोटो, अभिभावक व छात्र के हस्ताक्षर आदि दस्तावेज अपलोड करें.
  • फॉर्म को ध्यान से चेक करने के बाद सबमिट कर दें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola