MPTET Result 2022: शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक
Edited By Siddharth Sharma

MPTET Result 2022
Edited By Siddharth Sharma

MPTET Result 2022
MPTET Result 2022: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (MPTET 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट mppeb.gov.in पर जाकर परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा का रिजल्ट एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
MPTET Result 2022: शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppeb.gov.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर Primary School Teacher Eligibility Result 2020 की लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए पेज पर अपना नाम और अन्य जानकारी डालकर लॉग इन करें।
– अब नए पेज पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
बता दें कि मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्ज़ामिनेशन बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2022 से लेकर 29 मार्च 2022 तक किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से वर्ग 3 के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की थी और इसमें कुल 150 प्रश्न मौजूद थे जिनका उत्तर उम्मीदवारों को देना था।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.