MPBSE MP 12th Board Exam 2023: मध्यप्रदेश बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल 12वीं बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू होने वाली है और ये 1 अप्रेल 2023 तक चलेंगी। इस परीक्षा के लिए रोल नंबर छात्रों को 25 मार्च को जारी किए जाएंगे। पिछले दो साल से परीक्षा कम कोर्स के साथ आयोजित की जा रही थी लेकिन इस साल 12वीं बोर्ड में पूरा कोर्स कवर होगा ऐसे में छात्रों को परीक्षा के समय कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जो कि उनके लिए संजीवनी बुटी की तरह काम करेगी।
MPBSE 12th Board Exam 2023: इन टिप्स के माध्मय से करें तैयारी
हिंदी और अंग्रेजी की पहले करें तैयारी
मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल के मुताबिक सबसे पहले हिंदी और फिर अंग्रेजी का पेपर होने वाला है ऐसे में छात्रों को पहले से ही इन दो सबजेक्ट्स की तैयारी कर लेनी चाहिए ताकि वे बचे हुए मुख्य सबजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दे सकें और उन्हें हिंदी और अंग्रेजी को परीक्षा से एक या दो दिन पहले ही खोलना पड़े। ये दोनों सबजेक्ट सबसे ज्यादा अंक देने के साथ साथ अंक कांटने वाले भी होते हैं ऐसे में छात्रों को इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए।
पहले से कर लें पूरी परीक्षा की प्लानिंग
किसी भी परीक्षा में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा कि नही ये आपकी तैयारी और प्लानिंग पर निर्भर करता है। अगर आपकों परीक्षा के समय टेंशन नहीं लेना है तो आप पहले से ही अपने टाइम टेबल के मुताबिक डिसाइड कर लें कि किस दिन किस सबजेक्ट को पढ़ना है और इसे अपनी दीवार या टेबल पर चिपका लें ताकि आपको ये याद रहे।
खुद का आंकलन करें
किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आंकलन जरूरी है। अपनी ताकत और कमजोरियों को समझने के लिए सैंपल पेपर हल करें। पेपर हल करने के बाद खुद आंकलन करें।आप जिन विषयों में कमजोर हैं, उसके सवालों को बार-बार हल करें। इससे परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम समझने में मदद मिलेगी।
पुराने पेपरों को करें हल
मध्यप्रदेश बोर्ड द्वारा हर साल 12वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाती है ऐसे में हर बार नए प्रश्न आना मुश्किल है इसीलिए कई बार पिछले साल के पेपरों जैसे ही सवाल आ जाते हैं और अगर आपने इसे हल कर रखा है तो आप आसानी से इन्हें सॉल्व करके अच्छे अंक ला सकते हैं।
MPBSE 12th Board Paper Pattern
एमपी बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी विषयों का मूल्यांकन लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल के आधार पर किया जाएगा। सभी विषयों में 75 अंक लिखित परीक्षा के लिए और 25 अंक आंतरिक मुल्यांकन के लिए निर्धारित है। इसमें प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 15 अंक, तिमाही परीक्षा से 05 अंक और अद्धवार्षिक परीक्षा से लिए जाएंगे। आंतरिक मुल्यांकन के अंक जोड़ने के बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
9 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
18 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines