MPBSE Supplementry Exam 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने MP Board की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखें घोषित कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स को किसी विषय या विषयों में कम्पार्टमेंट लगा है, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए फॉर्म भर सकते हैं। एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा 24 अप्रैल, 2024 को की थी।
इस तारीख को होगी सप्लीमेंट्री एग्जाम
MPBSE ने सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक जिन स्टूडेंट को 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कम्पार्टमेंट आया है, केवल स्टूडेंट ही एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। बता दें, स्टूडेंट्स को हर विषय में कम से कम 33% उत्तीर्ण अंक लाना अनिवार्य है। नोटिफिकेशन के मुताबिक 10वीं के लिए कम्पार्टमेंट एग्जाम 10 जून, 2024 को और 12वीं के लिए कम्पार्टमेंट एग्जाम 8 जून, 2024 से शुरू होंगी. इसके फॉर्म एमपीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सप्लीमेंट्री फॉर्म भरने की लास्ट डेट
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा के फॉर्म 1 मई, 2024 तक भरे जाएंगे, लेकिन जो स्टूडेंट पेपर की रिटोटलिंग करवाने वाले हैं, वे स्टूडेंट सप्लीमेंट्री एग्जाम शूरू होने के एक दिन पहले यानी 7 जून, 2024 तक ये फार्म जमा कर सकते है।
ऐसे भरें एमपीबीएसई कम्पार्टमेंट फॉर्म 2024
जो छात्र अपनी एमपी बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में पासनहीं हो सके हैं, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
ये भी पढ़ें: इस उम्र से कम बच्चों की कोचिंग संस्थानों में No Entry, MP सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
स्टेप 1: सबसे पहले mpbse.nic.in ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें और एमपी बोर्ड पूरक परीक्षा ऑनलाइन आवेदन पत्र (MP Board supplementary exam online application form)पर क्लिक करें।
स्टेप 2: आवश्यक जानकारी और अन्य विवरण दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3: आवश्यक विवरण भरने के बाद वह विषय और पेपर चुनें जिसे आप दोबारा देना चाहते हैं।
स्टेप 4: सभी सूचनाएं सही से फीड करने के बाद ‘SUBMIT’ बटन पर क्लिक करें और आवेदन जमा करें।
स्टेप 5: इसके बाद आवश्यक शुल्क (fees) का भुगतान करें.
स्टेप 6: इसके बाद भविष्य में किसी प्रकार के कम्यूनिकेशन के लिए आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड कर लें.
ये भी पढ़ें: NEET Exam 2024: नीट एग्जाम सेंटर की लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परीक्षा केंद्र और सिटी कोड
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
19 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines