हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP Board Result 2024: किस दिन जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

MP Board 10th 12th Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं इस साल किस दिन तक रिजल्ट आ सकता है। इसके अलावा आज हम आपको ये भी बताएंगे कि आप ऑनलाइन परिणाम को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

MP Board 10th 12th Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी होने वाले 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार सभी छात्र-छात्राओं को है। जिन बच्चों ने इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड के एग्जाम दिए हैं, उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की डेट को लेकर अब लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कब तक मध्य प्रदेश बोर्ड के परिणामों के नतीजे सामने आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- MP Board Result 2024: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो कैसे देखें एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का र‍िजल्‍ट? जानें प्रोसेस

एमपी बोर्ड 2024 का रिजल्ट कब आएगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी एमपीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं। पहले कहा जा रहा था कि 15 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच रिजल्ट जारी किया जाएगा। लेकिन अब अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस बार 22 से 25 अप्रैल के बीच परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं दोनों में 1करोड़ 10 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। इसके बाद डाटा एनालिसिस की प्रक्रिया पर काम चल रहा है, जिसके बाद शिक्षक मूल्यांकन पर तेजी से काम करेंगे।

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे करें चेक?

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी अगर आपको कोई भी जानकारी चाहिए, तो इसके लिए आप एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा इसी वेबसाइट पर रिजल्ट भी जारी किया जाता है।

विज्ञापन
  • एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आप मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in में से किसी भी एक वेबसाइट को ओपन कर सकते हैं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ही आपको ‘एमपी 10 बोर्ड रिजल्ट 2024’ और ‘एमपी 12 बोर्ड रिजल्ट 2024’ का टैब दिख जाएगा, जिसे आपको ओपन करना है।
  • फिर आपको वहां पर अपना रोल नंबर डालना होगा।
  • रोल नंबर डालने के बाद जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। वैसे ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
  • वेबसाइट पर डाउनलोड का भी ऑप्शन होता है। भविष्य के लिए आप रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- MP Board Result: 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड की कॉपियों की चेकिंग का काम हुआ पूरा, जानें कब आएगा रिजल्ट?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola