MP Board 12th Result 2024: इस दिन जारी हो सकते हैं हायर सेकेंडरी के रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी होने वाले 12वीं के रिजल्ट का इंतजार सभी छात्र-छात्राओं को है। आइए जानते हैं इस साल एमपी बोर्ड हायर सेकेंडरी के रिजल्ट कब तक जारी कर सकता है। इसके अलावा आज हम आपको पूरे प्रोसेस के बारे में भी बताएंगे, जिसकी मदद से मिनटों में आप रिजल्ट को चेक कर पाएंगे।

MP Board 12th Result 2024

MP Board 12th Result 2024: इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड हायर सेकेंडरी के एग्जाम 6 फरवरी 2024 से 20 मार्च 2024 के बीच हुए थे। जिन छात्रों ने इस साल एमपी बोर्ड 12वीं के एग्जाम दिए हैं, उन्हें परिणामों का बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है?

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने पहले और दूसरे चरण का काम पूरा कर लिया है, जिसके बाद अब मार्कशीट बनाने पर काम चल रहा है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश द्वारा 12वीं के रिजल्ट 15 अप्रैल 2024 से 20 अप्रैल 2024 के बीच घोषित किए जा सकते हैं। लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कहां चेक करें?

मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी आपको एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर मिल जाएगी। इसके अलावा इसी वेबसाइट पर रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे करें चेक?

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आप एमपी बोर्ड की दो ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in में से किसी पर भी देख सकते हैं। वेबसाइट को ओपन करने के बाद होमपेज पर ही आपको ‘एमपी 12 बोर्ड रिजल्ट 2024’ का टैब दिख जाएगा, जिस को ओपन करना है। इसके बाद आपको अपना रोल नंबर वहां डालना होगा। रोल नंबर डालने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। जैसे ही आप सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे, वैसे ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा। भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करके आप अपने फोन में सेव भी कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ