MPBSE MP board 10th, 12th results 2023: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट की डेट और समय के बारे में घोषणा कर सकता है।
घोषित होने पर, छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in से स्कोर देख सकेंगे। एमपी बोर्ड के परिणाम आवेदन संख्या और रोल नंबर का उपयोग करके चेक किए जा सकते हैं।
इस साल, बोर्ड ने 1 मार्च से 27 मार्च, 2023 के बीच MP कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। जबकि कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। रिपोर्ट की मानें, तो रिजल्ट की तैयारी लगभग कर ली गई है, और अब कभी भी रिजल्ट लिंक को एक्टिव किया जा सकता है।
MP board 10th, 12th results 2023: इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक
- एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल कोड न रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
पिछले रुझानों के अनुसार, बोर्ड एक ही दिन कक्षा 10 और 12 दोनों के परिणाम घोषित करता है। पिछले साल, परिणाम 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे घोषित किए गए थे। परीक्षा 18 फरवरी से 20 मार्च तक हुई थी। 2022 में करीब 18 लाख छात्रों ने एमपी बोर्ड की परीक्षा दी थी।
और पढ़िए – MP board Exam 2023: एमपी बोर्ड ने 12वीं डेट शीट में किए बड़े बदलाव, यहां देखें नया टाइम टेबल
जानें बीते सालों का पास प्रतिशत
- 2022 -72.72%
- 2021 -100%
- 2020 -68.81%
- 2019 -72.37%
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
20 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines