MP Board Exam Date 2023: मध्यप्रदेश में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए आज शाम टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट एमपी बोर्ड के एग्जाम के लिए पूरा टाइम टेबल चेक कर सकते हैं। वे कैंडिडेट्स जो इस साल की मध्य प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दे रहे हों, वे बदला हुआ शेड्यूल चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जा सकते हैं। एमपी बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होगी। वहीं हायर सेकंडरी की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होंगी।
MPBSE की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन मार्च महीने में होगा। 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक होगी। वहीं, इस साल 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 01 अप्रैल 2023 तक होगी। मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा इस साल फरवरी 2023 में शुरू होने वाली थी. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया।
एग्जाम टाइनटेबल ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए स्टेप्स से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
AISSEE 2023: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज होंगे बंद, जल्द करें अप्लाई
MP Board 10th Time Table: ऐसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद वेबसाइट की होम पेज पर ACADEMICS के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद EXAMINATION TIME TABLE के लिंक पर जाएं।
- अगले पेज पर ‘वर्ष 2023 की हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी/हायर सेकण्डरी(व्या.)पाठ्यक्रम एवं अन्य परीक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम’की लिंक दिखेगी।
- डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंट लेकर रख लें।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2020 में कोरोना वायरस की वजह से एमपी बोर्ड परीक्षा का सिलेबस 30 फीसदी कम कर दिया गया था। इस साल एग्जाम पैटर्न को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। इस साल एमपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र वेबसाइट पर परीक्षा की डिटेल्स चेक कर लें।
MP Board एग्जाम पैटर्न
एमपी बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी विषयों का मूल्यांकन लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल के आधार पर किया जाएगा। सभी विषयों में 75 अंक लिखित परीक्षा के लिए और 25 अंक आंतरिक मुल्यांकन के लिए निर्धारित है। इसमें प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 15 अंक, तिमाही परीक्षा से 05 अंक और अद्धवार्षिक परीक्षा से लिए जाएंगे। आंतरिक मुल्यांकन के अंक जोड़ने के बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines