MP बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 इस हफ्ते होगा जारी? जानें कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से जल्द ही कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया जाएगा। पिछले सालों के ट्रेंड को देखें, तो बोर्ड इस हफ्ता रिजल्ट जारी कर सकता है।

mp board class 10th 12th result 2025
विज्ञापन

MP Board Class 10th-12th Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025 घोषित कर सकता है। पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो 2023 में परिणाम 25 मई को आए थे और 2024 में 24 अप्रैल को जारी हुए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस सप्ताह के भीतर MP बोर्ड का रिजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इस बार कितने छात्र कर रहे हैं रिजल्ट का इंतजार?
इस साल कुल 16,60,252 छात्रों ने MP बोर्ड परीक्षा 2025 में भाग लिया है। इनमें से 9,53,777 छात्र 10वीं कक्षा में और 7,06,475 छात्र 12वीं कक्षा में परीक्षा में बैठे थे। 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित हुईं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 4 अप्रैल तक चलीं।

Advertisment

MP Board Class 10th-12th Result 2025: कहां देख सकेंगे MP बोर्ड 2025 का रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे:

– mpresults.nic.in

– mpbse.mponline.gov.in

विज्ञापन

– mpbse.nic.in

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

MP Board Class 10th-12th Result 2025: कैसे चेक करें एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025?

– सबसे पहले MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

विज्ञापन

– इसके बाद होमपेज पर कक्षा 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

– अब आप अपना रोल नंबर, रोल कोड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट करें।

विज्ञापन

– आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

– आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

विज्ञापन

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
MP बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर किसी विषय में न्यूनतम अंक से थोड़े कम अंक आते हैं, तो बोर्ड कुछ छात्रों को ग्रेस मार्क्स दे सकता है।

हालांकि, अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा (Supplementary Exam) देनी होगी। वहीं, अगर कोई छात्र दो से अधिक विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे पूरे साल की पढ़ाई फिर से करनी होगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ