MP board Exam 2023: एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा कल से होगी शुरू, स्टूडेंट्स जान लें कुछ जरूरी बातें
Edited By Niharika Gupta

MPBSE 10th, 12th Exams 2023
Edited By Niharika Gupta

MPBSE 10th, 12th Exams 2023
MP board class 10 exam 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कल 1 मार्च से MP बोर्ड 10वीं 2023 की परीक्षा शुरू करेगा। कक्षा 10 के छात्र कल अपने हिंदी के पेपर के लिए उपस्थित होंगे। एमपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2023 यहां देखें।
MP बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 से 27 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी जबकि MP बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों को जुलाई 2023 में MP बोर्ड की सप्लीमेंट्री में शामिल होना होगा।
एमपी बोर्ड परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। उम्मीदवार एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- mpbse.nic.in पर एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं टाइम टेबल 2023 विषय कोड, तिथियों और परीक्षा समय के साथ देख सकते हैं।
इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए कुल 21877 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल में से, 11327 छात्रों को कक्षा 10 में नामांकित किया गया है, जिनमें से 6466 लड़कियां हैं और 4861 लड़के हैं। 12वीं कक्षा के रजिस्टर्ड छात्रों में 10550 छात्रों में 5895 लड़कियां और 4655 लड़के हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: