हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP Board 12th District Toppers: इंदौर से भारती विश्वकर्मा, ग्वालियर में निक्की परीहार; जानें किस जिले में किसने किया टॉप?

MP Board 10th or 12th Toppers District Wise: एमपी बोर्ड ने आज हाई स्कूल और इंटर के नतीजों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में, अलग-अलग जिलों के टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। जानें किस जिले में किसने मारी बाजी?

विज्ञापन
MPBSE Board 10th or 12th District Wise Toppers List

MPBSE Board 10th or 12th District Wise Toppers List: मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा आज यानी 24 अप्रैल को हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं के नतीजों का ऐलान किया जा चुका है। शाम 4 बजे सभी छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो चुका है। इस बार एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शाजापुर के जयंत यादव ने टॉप किया। शाजापुर के कुलदीप मेवाड़ा दूसरे नंबर पर आए हैं।

MP Board 10th and 12th Result 2024 Updates चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

अगर बात करें पास परसेंटेज की तो, इस साल कुल 64.49 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जानें जिलेवार टॉपर्स की लिस्ट।

विज्ञापन

एमपी बोर्ड 12वीं 2024 जिलेवार टॉपर्स

नाम- जिला नाम- जिला
मुरैना- सागर गुप्ता सागर- आस्था जैन
श्योपुर- किरण राठौड़ दमोह- यशोदा राय
भिंड- खुशी शर्मा निवाड़ी- अंकेश अहिरवार
ग्वालियर- निक्की परीहार चित्रकूट- अंकिता
शिवपुरी- राहुल भारती रीवा- उपासना सोनी
गुना- दिव्या जाट शहडोल- जागृति सिंह तोमर
टीकमगढ़- आकांक्षा तमराकर उमरिया- प्रियांशु प्रजापति
छतरपुर- मनीष साहू सीधी- सत्येंद्र कुमार प्रजापति
पन्ना- जुगल कुमार गर्ग अनुपपुर- धनेश्वर सिंह

 

नाम- जिला नाम- जिला
सिंगरौली- पिंकी बैस धार- हर्षिता विश्वकर्मा
मंदसौर- चेतना पटिदार इंदौर- भारती विश्वकर्मा
नीमच- अंजलि सेन खरगौन- शीतल हेंचा
रतलाम- सलोनी भाटी बड़वानी- काजल बार्डे
उज्जैन- आयुषी गोहिल खंडवा- सोनम
शाजापुर- स्नेहा बुरहानपुर- कनीज फातिमा
देवास- अनिष्का गुप्ता अलीराजपुर- गिरजा जवारिया
आगर मालवा- सुमन कुशवाह राजगढ़- विनिता शर्मा
झाबुआ- अजय सिंगड विदिशा- शिफा खानम

 

नाम- जिला नाम- जिला
भोपाल- अभिव्यक्ति मंडला- खुशी
सिहोर- मुश्कान दावरिया डिंडौरी- श्रिया कच्छावाहा
रायसेन- ख्याती खुराव छिंदवाड़ा- कुमकुम साहू
बेतुल- तनवी बघेल सिवनी- श्रुति कश्यप
हुमेरा- होशंगाबाद बालघाट- दिव्या लिल्हारे
हरदा- रिजभाना खान जबलपुर- समीर मुडिया
कटनी- किरण नरसिंहपुर- मो. उजैर

कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर लॉग इन करके चेक किए जा सकते हैं और वहीं मार्कशीट भी डाउनलोड हो जाएगी। जानें मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड करने का आसान तरीका।

  1. सबसे पहले अपने डिवाइस में एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in या फिर mpbse.nic.in ओपन कर लें।
  2. अब 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए MP Board 10th Result 2024 और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए MP Board 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  3. दिए गए कॉलम में मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, कैपचा कोड और बाकी डिटेल्स भरकर ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  4. रिजल्ट डिवाइस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  5. अब ‘डाउनलोड’ बटन पर क्लिक करके मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी सेव की जा सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola