MP Board 10th-12th Result 2025: ऑनलाइन और SMS के जरिए कैसे देखें स्कोरकार्ड?

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड आज कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन या SMS के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

MP Board 10th-12th Result 2025 sms
विज्ञापन

MP Board 10th-12th Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज, 6 मई को सुबह 10 बजे MP बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 घोषित करेगा। बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने हैंडल के माध्यम से संशोधित समय की आधिकारिक घोषणा की है। छात्र रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – mpresults.nic.shortly, mpbse.nic.in और mponline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

MP Board Result 2025: इस साल 16.6 लाख छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल एमपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 16.6 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से कक्षा 10वीं में लगभग 9.53 लाख और कक्षा 12वीं में 7.06 लाख छात्र शामिल हुए। रिजल्ट औपचारिक रूप से भोपाल में मुख्यमंत्री आवास स्थित समता भवन से वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में घोषित किए जाएंगे।

Advertisment

MP Board Result 2025: बोर्ड की वेबसाइट स्लो या क्रैश होने पर क्या करें?
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें, क्योंकि ए़डमिट कार्ड में दिए गए एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से ही वे अपना रिजल्ट देख पाएंगे और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं अक्सर देखा गया है कि रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट स्लो या क्रैश कर जाती है। ऐसी स्थिति में आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। SMS के जरिए रिजल्ट देखने का पूरा प्रोसेस नीचे विस्तार से बताया गया है।

MP Board 10th-12th Result 2025: SMS के जरिए कैसे देखें रिजल्ट?

1. अपने मोबाइल के SMS ऐप को खोलें।

विज्ञापन

2. इसके बाद टाइप करें: MPBSE10 (space) Roll Number

3. इसे इन नंबर पर भेजें – 56263

विज्ञापन

4. आपके मार्क्स SMS के रूप में आपके मोबाइल पर आ जाएंगे, जिसे आप सेव कर सकते हैं।

MP Board 10th-12th Result 2025: कैसे चेक करें एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025?

विज्ञापन

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।

विज्ञापन

2. इसके बाद “MP Board 10th Result 2025” या “MP Board 12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

विज्ञापन

4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. आप भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

विज्ञापन

MP Board 10th-12th Result 2025: रिजल्ट के बाद कब मिलेगी मार्कशीट?
एमपी बोर्ड रिजल्ट के साथ ही छात्रों को प्रोविजनल मार्कशीट मिलेगी, जिसे वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट के एक महीने के भीतर छात्रों के स्कूल में भेज दी जाएगी, जहां से छात्र इसे प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ