MP Board 10th-12th Result 2025: बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

MP Board 10th-12th Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन और SMS – दोनों तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

mp board 10th 12th result 2025 declared
विज्ञापन

MP Board 10th-12th Result 2025 Declared: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे करीब 16.6 लाख छात्र अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को उनके एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।

MP Board Result 2025: पास होने के लिए इतने मार्क्स आना अनिवार्य
मध्य बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं कीपरीक्षा में शामिल छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए हर एक विषय में 33% अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र एक या दो विषय में 33% से कम अंक लाते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देना होगी और अगली क्लास में जाने के लिए इस कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होना होगा। वहीं, जो छात्र तीन या उससे अधिक विषयों में 33% से कम अंक लाते हैं, उन्हें भी एक और मौका दिया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार की ‘रुक जाना नहीं योजना’ (Ruk Jana Nahi Yojana) के तहत छात्र दोबारा परीक्षा देकर उसी साल पास हो सकते हैं।

Advertisment

MP Board 10th-12th Result 2025: कैसे चेक करें एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025?

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।

विज्ञापन

2. इसके बाद “MP Board 10th Result 2025” या “MP Board 12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

विज्ञापन

4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. आप भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

विज्ञापन

MP Board 10th-12th Result 2025: SMS के जरिए कैसे देखें रिजल्ट?

1. अपने मोबाइल के SMS ऐप को खोलें।

विज्ञापन

2. इसके बाद टाइप करें: MPBSE10 (space) Roll Number

3. इसे इन नंबर पर भेजें – 56263

विज्ञापन

4. आपके मार्क्स SMS के रूप में आपके मोबाइल पर आ जाएंगे, जिसे आप सेव कर सकते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ