Minority Scholarship Scheme Scam : केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप में बड़ा घोटाला पाया गया है। साल 2022-23 के लिए आए सत्यापित 25.5 लाख आवेदकों में से 26 प्रतिशत आवेदक फर्जी पाए गए हैं। जब विभाग ने दस्तावेजों की आधार आधारित बॉयोमैट्रिक से जांच की तो इसमें 6.7 लाख से ज्यादा आवेदकों में गड़बड़ी पाई गई है। अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप आवेदनों के सत्यापन की जिम्मेदारी संस्थागत नोडल अधिकारी (आईएनओ) और संस्थानों के एचओआई (प्रमुख) के पास थी। इसकी संख्या करीब एक-एक लाख ज्यादा थी। इसके बावजूद बायोमेट्रिक जांच के दौरान 5,422 INO और 4,834 HOI गायब रहे।
स्कॉलरशिप दस्तावेजों की जांच के बाद अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने सिर्फ 18.8 लाख आवेदकों को ही सही पाया है। जांच में यह भी जानकारी मिली है कि साल 2022-23 में स्कॉलरशिप के लिए आने वाले नए आवेदनों में से 30 प्रतिशत फर्जी पाए गए हैं। वहीं साल 2021-22 में 30 लाख आवेदन आए थे, जिनमें से 9.1 लाख आवेदन नए थे।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
जानें छात्रवृत्ति दस्तावेजों के सत्यापन की क्या है प्रक्रिया
आपको बता दें कि सबसे पहले संस्थागत नोएड अधिकारी द्वारा छात्रवृत्ति दस्तावेजों की जांच की जाती है और फिर उसे सत्यापन के लिए जिला स्तर पर नोडल अल्पसंख्यक अधिकारी के पास भेजा जाता है। नोडल अल्पसंख्यक अधिकारी के अनुमोदन के बाद लाभार्थियों के आवेदन विभाग को भेज दिए जाते हैं। विभाग से जांच के बाद ही स्कॉलरशिप के लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं।
बायोमैट्रिक की जांच में पाई गई गड़बड़ी
अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप में घोटाला की शिकायत सीबीआई से भी की जाएगी, क्योंकि यह एजेंसी पहले ही इस मामले की जांच कर रही है। अल्पसंख्यक मंत्रालय ने जुलाई महीने में ही सार्वजनिक धन के कथित हेरफेर की जांच सीबीआई के हवाले कर दी थी, लेकिन डेटाबेस की छानबीन जारी रखी थी। एक विशेष अभियान के तहत विभाग ने इस साल के दस्तावेजों का बायोमैट्रिक के सहारे सत्यापन किया है।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
9 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines