MHT CET 2025: PCB ग्रुप के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

महाराष्ट्र सीईटी 2025 के PCB ग्रुप के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Maharastra
विज्ञापन

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने 3 अप्रैल को PCB ग्रुप के लिए MHT CET हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। महाराष्ट्र CET PCB ग्रुप के लिए MHT CET 2025 हॉल टिकट एक्सेस करने और डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट – cetcell.mahacet.org पर अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। PCB ग्रुप के लिए महाराष्ट्र सीईटी 9 से 17 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।

MHT CET 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों की डिटेल है और इसमें परीक्षा की तारीख, समय, रिपोर्टिंग टाइम, MHT CET परीक्षा केंद्र का पता, उम्मीदवार की पर्सनल डिटेल और परीक्षा के दिन के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisment

MHT CET एडमिट कार्ड 2025: डाउनलोड करने के स्टेप
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – cetcell.mahacet.org पर जाएं।
2. इसके बाद MHT CET एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
4. आपका महाराष्ट्र सीईटी 2025 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।डाउनलोड करें
5. आप इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें।

उम्मीदवारों को MHT CET 2025 हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उन्हें ध्यान से जांचना चाहिए और किसी भी तरह की गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर महाराष्ट्र सीईटी 2025 हॉल टिकट ले जाना चाहिए। ऐसा न करने पर उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पीसीबी ग्रुप के लिए MHT CET 2025 फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा। महाराष्ट्र सीईटी 2025 पीसीबी प्रश्न पत्र में दो सेक्शन शामिल होंगे – सेक्शन 1 में फिजिक्स और केमिस्ट्री शामिल हैं और सेक्शन 2 में बायोलॉजी के प्रश्न शामिल होंगे। कुल 150 प्रश्न तीन सेक्शन में विभाजित हैं, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए सेक्शन 1 में एक अंक और सेक्शन 2 में 2 अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। MHT CET PCB 2025 परीक्षा की समय अवधि तीन घंटे है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ