UGC NET 2024: अगर आप NET की परीक्षा देना चाहते हैं और अब तक आवेदन नहीं किया है तो अब आपके पास आखिरी मौका है। जानकारी मिली है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) UGC NET यानी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन मंगलवार 10 दिसंबर को बंद कर रहा है। ऐसे में अगर अभी भी आपने इसके लिए अप्लाई नहीं किया है तो एजेंसी की ऑफिशियल साइट पर जाकर कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्या है UGC-NET?
आपको बता दें कि UGC-NET परीक्षा भारत की यूनिवर्सिटी और कॉलेज में अलग-अलग पदों पर कैंडिडेट की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए ली जाती है। इसके तहत जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और PHD प्रोग्राम में कैंडिडेट इनरोल हो सकते हैं। UGC-NET की परीक्षा 85 विषयों पर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
UGC NET, UGC NET 2024, NET 2024
कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
जैसा कि हम बता चुके हैं कि अगर आप इस परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास केवल एक दिन का ही समय है। इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा हर कैंडिडेट केवल एक फॉर्म ही भर सकता है, अगर वे कई एप्लिकेशन भरते हैं तो उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। कैंडिडेट वेबसाइट पर मिली सारी जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ लें, ताकि उनसे कई गलती न हो।
अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट http://ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय अगर आपको किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आप NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप ugcnet@nta.ac.in पर NTA पर ईमेल भी कर सकते हैं।
इसके लिए आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन बुलेटिन में बताए गए सभी डिटेल और जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। अगर आप किसी गाइडलाइन को फॉलो करने से चूक जाते हैं तो इससे आपका एप्लिकेशन रिजेक्ट हो सकता है। NTA से सभी महत्वपूर्ण अपडेट आपके रजिस्टर्ड ईमेल पते और मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे। इसलिए, इस जानकारी को सही से भरें।
यह भी पढ़ें – बिहार: हर सेंटर पर जैमर, 30 हजार से ज्यादा कैमरे…परीक्षा में ‘मुन्नाभाई’ को पकड़ने के लिए BPSC ने बनाया ये प्लान
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
7 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines