KVS Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। क्योंकि 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए बंपर भर्तियां निकली हैं, जिसकी सैलरी भी लाखों में है। ये सभी भर्तियां केद्रीय विद्यालयों के लिए निकली हैं जिन पर अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों से जुड़ी पूरी जानकारी हम आपको बताने जा रहे है।
शिक्षा मंत्रालय ने निकाली भर्तियां
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने देशभर में केंद्रीय विद्यालय संगठन के लिए 13 हजार 404 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं, इनमें टीचिंग, नॉन-टीचिंग, सेक्शन ऑफिसर, प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, फाइनेंस ऑफिसर, ट्रैंड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए 40 साल की उम्र तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट kvssangathan.nic.in पर जाकर 26 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते है।
जरूरी सूचना
केंद्रीय विद्यालयों के लिए निकली इन भर्तियों पर अप्लाई करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की डिग्री होनी चाहिए, इसके अलावा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री प्राप्त आवेदक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं पीजीटी पद के लिए अप्लाई करने के लिए आयुसीमा 40 साल रखी गई है, जबकि टीजीटी/ लाइब्रेरियन पद के लिए आयुसीमा 35 साल जबकि पीआरटी के लिए आयुसीमा 30 साल रखी गई है। हालांकि इन सभी में आरक्षण के हिसाब से आवेदकों को छूट भी दी जाएगी।
इस तरह होगा चयन
इन पदों पर चयन की प्रक्रिया भी अलग-अलग रखी गई है। प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और नॉन टीचिंग पर आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए स्किल टेस्ट, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और इंटरव्यू लिया जाएगा। जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा, इन सभी में पास होने वाले उम्मीदवारों का ही चयन किया जाएगा।
पदों की जानकारी
प्रिंसिपल के 239 पद
वाइस प्रिंसिपल के 203 पद
असिस्टेंट कमिशनर के 52 पद
लाइब्रेरियन के 355 पद
प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) के लिए 6414 पद
पीआरटी (संगीत) के लिए 303 पद
स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) के लिए 1409 पद
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के लिए 3176 पद
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) के 156 पद
सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (यूडीसी) के 322 पद
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (एलडीसी) के 702 पद
हिन्दी ट्रांसलेटर के 11 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड- II के लिए 54 पद
वित्त अधिकारी के 6 पद
असिस्टेंट इंजीनियर(सिविल) के 2 पद
सैलरी की जानकारी
पीजीटी के लिए 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक (पे लेवल-8)
टीजीटी के लि 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक (पे लेवल-7)
प्राइमरी टीचर के लिए 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक (पे लेवल-6)
वाइस प्रिंसिपल के लिए 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक (लेवल-10)
असिस्टेंट कमीश्नर के लिए 78,800 रुपये से 2,09,200 रुपये तक (लेवल-12)
प्रिंसिपल के लिए 78,800 रुपये से 2,09,200 रुपये तक (लेवल-12)
असिस्टेंट इंजीनियर के लिए 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक (पे लेवल-7)
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक (पे लेवल-6)
जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट के लिए 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक (पे लेवल-2)
स्टेनोग्राफर ग्रेड II के लिए 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक (पे लेवल-4)
लाइब्रेरियन के लिए 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक (पे लेवल-7)
फाइनेंस ऑफिसर के लिए 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक (पे लेवल-7)
हिंदी ट्रांसलेटर के लिए 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक (पे लेवल-6)
सीनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट के लिए 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक (पे लेवल-4)
इस तरह करें आवेदन
इन सभी पदों पर आवेदन के लिए आवेदक को केंद्रीय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.gov.in जाना होगा। इसके बाद आपको केवीएस टीचिंग एंड नॉन-टीचिंग 2022 वैकेंसी का ऑप्शन दिखेगा, यहां आपसे जरूरी डिटेल पूछी जाएगी, जहां आपको रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सबसे आखिर में ऑनलाइन भुगतान का ऑप्शन आएगा, अगर आपका फॉर्म पूरा सही भरा गया तो आप यहां भुगतान कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines