KVS Class 1 Admission 2024: देश के सभी केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आप अपने बच्चे का एडमिशन बालवाटिका-1, बालवाटिका-2, बालवाटिका-3 और कक्षा 1 से लेकर 10 में करा सकते हैं। हालांकि कक्षा 11 के लिए एडमिशन का प्रोसेस अभी शुरू नहीं हुआ है। कक्षा 10 बोर्ड के परिणाम आने के करीब 10 दिन बाद क्लास 11 में एडमिशन के लिए फॉर्म निकाले जाएंगे।
आइए जानते हैं ऑनलाइन और ऑफलाइन आप कब तक एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आज हम आपको ये भी बताएंगे कि क्लास 1 की एडमिशन लिस्ट यानी मेरिट लिस्ट कब-कब जारी होगी?
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की लास्ट डेट क्या है?
बता दें कि केंद्रीय विद्यालय के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल है। 15 अप्रैल 2024 की शाम 5 बजे तक आप कक्षा 1 से लेकर 10 तक में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं कक्षा 2 से लेकर 10वीं का फॉर्म आप ऑफलाइन मोड के जरिए 10 अप्रैल की शाम 4 बजे तक जमा करा सकते हैं।
क्लास 1 की एडमिशन लिस्ट कब होगी जारी?
- केंद्रीय विद्यालय के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 19 अप्रैल 2024 को कक्षा 1 में एडमिशन की पहली चयनित लिस्ट जारी की जाएगी।
- 19 अप्रैल के बाद दूसरी लिस्ट 29 अप्रैल 2024 को जारी होगी।
- वहीं 8 मई को तीसरी लिस्ट ऑफिशियल होगी।
केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 की एडमिशन लिस्ट KVS की ऑफिशल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जारी होगी।
ऑनलाइन KVS का एडमिशन फॉर्म कैसे भरें?
1. KVS क्लास 1 का एडमिशन फॉर्म भरने के लिए आपको केंद्रीय विद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा।
2. वेबसाइट को ओपन करने के बाद एडमिशन रजिस्ट्रेशन के टैब पर क्लिक करें।
3. अब आप लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स भर दें।
4. इसके बाद अपने बच्चे की जानकारी भरें और अपलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
5. अब आपको अपने बच्चे के एजुकेशन डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद सबमिट के टैब पर क्लिक करें।
6. फ्यूचर के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करके अपने सेव कर सकते हैं।